Herbal Hair Care: केमिकल शैंपू से लें ब्रेक, रीठा-आंवला के साथ मिलाएं ये 4 चीजें और घर पर बनाएं शैंपू

Published : Jul 01, 2026, 08:00 PM IST
Herbal Hair Care

सार

Homemade Herbal Shampoo: बालों को सिल्की, मुलायम और साफ रखने के लिए घर पर रीठा, आंवला और शिकाकाई से हर्बल शैंपू बनाएं। जानें इसमें कौन-सी प्राकृतिक चीजें मिलाई जा सकती हैं और इसे बनाने का आसान तरीका।

मार्केट में आजकल खूब सारे शैंपू की वैरायटी देखने को मिल रही हैं। केमिकल युक्त यह शैंपू बालों को भले ही एक बार में बुलाया बना देते हैं लेकिन लंबे समय तक इनका इस्तेमाल करने से बालों को नुकसान पहुंचता है। आजकल ज्यादातर शैंपू में सल्फेट, सिलिकॉन या अन्य केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। आप बालों को चमकाने के लिए और मजबूत बनाने के लिए घर पर नैचुरल शैंपू बना सकते हैं। हर्बल शैंपू घर में बनाना बेहद आसान होता है। रीठा, शिकाकाई का मिश्रण सालों साल आपके बालों को मजबूत बनायेगा। जानते हैं घर पर शैंपू बनाने के लिए क्या चीजें चाहिए।

होममेड हर्बल शैंपू बनाने के लिए सामग्री 

  • 8–10 रीठा
  • 8–10 सूखे आंवले
  • 6–8 शिकाकाई
  • 1 बड़ा चम्मच मेथी दाना
  • 8–10 करी पत्ते (वैकल्पिक)
  • 1 लीटर पानी

घर में हर्बल शैंपू कैसे बनाएं? 

  • घर में हर्बल शैंपू बनाने के लिए दी गई सामग्री खरीद लें।
  • आप एक रात पहले ही रीठा, आंवला, शिकाकाई और मेथी दाना को भिगो कर रख लें।
  •  अगले दिन उसी पानी को 20 से 25 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें। जब सभी सामग्री अच्छी तरीके से नरम हो जाए, तो यह नेचुरल शैंपू आप बालों को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

और पढ़ें: Besan Rice Face Wash: घर पर बनाएं नेचुरल फेस वॉश, गर्मियों में पाएं दमकता चेहरा

नैचुरल शैंपू का इस्तेमाल कैसे करें?

बालों को पहले हल्का गीला कर लें। अब तैयार शैंपू को स्कैल्प में लगाकर करीब 2 से 3 मिनट तक आपको मसाज करनी है। ऐसा करने पर स्कैल्प में जमा गंदगी भी साफ हो जाएगी और बाल भी सॉफ्ट हो जाएंगे। इसके बाद साफ पानी से बालों को धो लेना है। जरूरत हो तो दोबारा भी उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

शैंपू को रखें फ्रिज में

चूंकि यह शैंपू प्रिजर्वेटिव फ्री होता है इसलिए इसे फ्रिज में रखना जरूरी है। आप 7 से 10 दिनों के भीतर से इस्तेमाल कर लें। पहली बार अगर इस्तेमाल कर रही हैं, तो एक बार पैच टेस्ट जरूर लें ताकि किसी तरह की समस्या ना हो। अगर किसी सामग्री से एलर्जी है, तो इसका दोबारा इस्तेमाल न करें।

और पढ़ें: DIY Bathroom Freshener: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं होममेड बाथरूम फ्रेशनर, बदबू होगी मिनटों में गायब

PREV

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

कम ज्वेलरी में चाहिए ग्लैमरस एथनिक लुक? ईशा गुप्ता से 6 इयररिंग्स हैं बेस्ट
मानसून में पहनें 7 ट्रेंडी चूड़ी-कंगन, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदें ?