
Sliding Door Maintenance: स्लाइडिंग डोर घर को मॉडर्न लुक देने के साथ-साथ जगह भी बचाते हैं, लेकिन इनके ट्रैक में धूल, मिट्टी, बाल और छोटी-छोटी गंदगी जल्दी जमा हो जाती है। अगर समय-समय पर इसकी सफाई न की जाए तो दरवाजा चलाने में परेशानी होने लगती है और ट्रैक भी खराब हो सकता है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से आप स्लाइडिंग डोर की ट्रैक को मिनटों में साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं 5 आसान टिप्स।
सफाई शुरू करने से पहले ट्रैक में जमा धूल, मिट्टी, बाल और छोटे कणों को वैक्यूम क्लीनर से निकाल लें। यदि वैक्यूम उपलब्ध नहीं है, तो पुराने टूथब्रश या छोटे पेंट ब्रश का इस्तेमाल करें। इससे सूखी गंदगी पहले ही निकल जाएगी और बाद की सफाई आसान हो जाएगी।
ट्रैक पर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़कें और उसके ऊपर सफेद सिरका डाल दें। 5 से 10 मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें। इसके बाद टूथब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें। यह तरीका जमी हुई गंदगी और बदबू दोनों को दूर करने में मदद करता है। अंत में साफ कपड़े से ट्रैक को पोंछ दें।
ये भी पढ़ें- वॉल हैंगिंग शोपीस आइटम, पुराने घर को 7 चीजों से दें रिच होम डेकोर
ट्रैक के कोनों तक हाथ या कपड़ा आसानी से नहीं पहुंचता। ऐसे में कॉटन बड, माइक्रोफाइबर कपड़ा या पतले कपड़े को किसी पुराने कार्ड या बटर नाइफ (धार रहित) पर लपेटकर कोनों की सफाई करें। इससे छिपी हुई धूल भी आसानी से निकल जाती है।
एक कटोरी गुनगुने पानी में थोड़ा लिक्विड डिशवॉश या माइल्ड साबुन मिलाएं। इस घोल में कपड़ा भिगोकर ट्रैक को अच्छी तरह पोंछें। इसके बाद सूखे कपड़े से नमी पूरी तरह हटा दें। इससे ट्रैक साफ, चमकदार और चिकना बना रहेगा।
ये भी पढ़ें- Handmade Crosia Handbag: क्रोशिया हैंडबैग-पर्स डिजाइंस, खरीदें रेगुलर यूज प्रीमियम बैग
सफाई पूरी होने के बाद ट्रैक में पानी जमा न रहने दें। पूरी तरह सूखने के बाद ही स्लाइडिंग डोर का इस्तेमाल करें। महीने में कम से कम एक बार ट्रैक की सफाई करने से गंदगी नहीं जमेगी और दरवाजा लंबे समय तक बिना रुकावट आसानी से चलता रहेगा।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.