
घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए जरूरी नहीं है कि हर बार हजारों-लाखों खर्च किए जाए। कई बार उन चीजों से भी आशियाना सजाया जा सकता है जिन्हें अक्सर बेकार समझकर कचरे में फेंक दिया जाता है। अगर आप भी आर्ट एंड क्रॉफ्ट में दिलचस्पी रखती हैं तो ये आर्टिकल खास है। जहां हम लेकर आए हैं वेस्ट से बेस्ट के शानदार आइडियाज, जिन्हें आप विकल्प बना सकती हैं। इन्हें बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता और ये कमाल का लुक भी देते हैं। आइए जानते हैं इन आइडियाज के बारे में विस्तार से।
किचन सजाने के लिए यह सबसे आसान DIY है। रंग-बिरंगे प्लास्टिक के बोतलों के ढक्कनों को छोटे-छोटे आकार में काट लें ताकि इसे चोपिंग बोर्ड पर लगाया जा सकता है। अब बोर्ड के पहले रेसिन की पतली परत बिछाएं और उसमें बिना दूरी के ढक्कनों के टुकड़ों को डालकर सेट कर दें। ऊपर से एक बार फिर रेसिन डालें ताकि यह अपनी जगह से हिले न और 24 घंटे के लिए सूखने रख दें। इसे रस्सी से बांधकर रसोई में लगा दें। यह आपके किचन थीम में जान डाल देगा।
घर में जूस-कोल्ड्रिंग से लेकर तमाम की तरह बोतलें आती हैं। जिनके ढक्कन फेंकने की बजाय आप लैंप बनाएं। इसे तैयार करने के लिए ढक्कनों को साफ कर सूखने रख दें। इन्हें ऐसे प्लेन रहने दें या फिर फूल बनाकर पेंट कर दें। अब लैंप शेड के फ्रेम पर ढक्कनों को ग्लू गन की मदद से चिपकाएं। अगर आप इसके अंदर नॉर्मल या सोलर बल्ब लगाकर लुक कंप्लीट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Plastic Bottle DIY: 10 रु. में बनाएं जूड़ा पिन, पार्लर की नहीं पड़ेगी जरूरत
पौधे लगाने के लिए गमलों में पैसे खर्च करने की बजाय प्लास्टिक या टिन के डिब्बे से खूबसूरत प्लांटर बना सकते हैं। इसके लिए डिब्बे में नीचे की ओर छेद करें ताकि जल निकासी होती रहे। अब आसपास ग्लू गन की मदद से बोतल के ढक्कन के चिपका दें। बस आपका diy प्लांटर तैयार है। इसे आप नॉर्मल गमले या फिर हैंगिंग प्लाटर की तरह यूज करें।
यह एक क्रिएटिव DIY प्रोजक्ट है, जिसमें आप प्लास्टिक के कांटे, पीला ऊन, भूरा ऊन, कैंची, गोंद और हरे के प्लास्टिक पाइप क्लीनर होने चाहिए। सबसे पहले कांटे के बीच में भूरे रंग का ऊन बांधकर उसे कस लें। फिर कैंची की हेल्प से ऊन को छोटा-छोटा काटे ताकि फूल पंखुड़ियों जैसा शेप लें। इसे आप कांटे के निचले हिस्से में हरे रंगी डंडी लगाकर लुक कंप्लीट करें। ये आर्टिफिशियल फ्लावर आप फूलदान में रख सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Besan Rice Face Wash: घर पर बनाएं नेचुरल फेस वॉश, गर्मियों में पाएं दमकता चेहरा
पुराने कांच के जार को धोकर साफ कर लें, इसमें आप मनपसंदीदा रंग से पेंट कर लें। फिर चिमटी के मदद से छोटे-छोटे स्टोन, कलरफुल मोती या फिर स्टार लगाएं। जब ग्लू पूरी तरह से सूख जाए अंदर की ओर LED लाइट रखें। यह रात में लिविंग रूम को एस्थेटिक और वार्म लुक देंगे।
घर में मौजूद पुरानी प्लास्टिक बोतल या डिस्पोजेबल कपों से आप इस तरह का विंड चाइम बना सकते हैं। बोतल के ऊपर हिस्से को काटकर पेंट कर लें। कटे हुए हिस्से में छोटे-छोटे छेद कर धागे टांगे। इसी तहह प्लास्टिक बोतल को क्लीन कर टांगने के लिए धागा बांधे और इसमें छोटे-छोटे स्टिकर्स लगा दें।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.