
भारत में हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य डॉक्टर्स के अमूल्य योगदान और प्रयासों का सम्मान करना है। इस खास दिन में हम आपको पेशेंट्स की उन गलतियों के बारे में बताएंगे, जो अक्सर डॉक्टर्स को गलत निर्णय लेने में मजबूर कर देती है। डॉक्टर के पास जाना सिर्फ दवा लेने तक सीमित नहीं है, बल्कि सही जानकारी देना हर पेशेंट का कर्तव्य होता है। अगर आप भी डॉक्टर से मिलने जा रहे हैं, तो इन 5 गलतियों को करने से बचें।
भले ही आपकी उम्र कम हो या फिर ज्यादा, एलर्जी, सर्जरी या पहले से चल रही दवाओं के बारे में डॉक्टर को जानकारी जरूर देनी चाहिए। बिना जानकारी के डॉक्टर ऐसी दवाएं भी लिख सकते हैं, जो पहले से चल रही दवाओं के साथ रिएक्शन करें या फिर इलाज को प्रभावित करें।
कुछ पेशेंट्स बीमारी के लक्षणों को या तो बढ़ाचढ़ा कर बताते हैं या फिर छिपा ले जाते हैं। इससे डॉक्टर को बीमारी डायग्नोज करने में दिक्कत होती है। इलाज के लिए लक्षणों की वास्तविक जानकारी डॉक्टर को होना बेहद जरूरी होता है। अगर ऐसा नहीं होगा, तो बीमारी समझ पाना मुश्किल हो सकता है।
हो सकता है कि डॉक्टर ने आपको पहले कोई टेस्ट लिखें हो और रिपोर्ट भी देख ली हो लेकिन नेक्स्ट विजिट में टेस्ट लेकर जाना बेहद जरूरी है। इससे डॉक्टर को बीमारी की स्थिति समझने में आसानी होती है।
और पढ़ें: किडनी ट्रांसप्लांट कराने से पहले जान लें ये 9 बड़े नियम, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना
डॉक्टर्स की परेशानी की वजह पेशेंट की इंटरनेट जानकारी है। अक्सर पेशेंट इंटरनेट से बीमारी के बारे में पढ़ लेते हैं और फिर खुद ही डॉक्टर से निष्कर्ष भी डिस्कस करते हैं। ऑनलाइन जानकारी हमेशा आपकी स्थिति पर लागू नहीं होती।
बीमारी छोटी हो या फिर बड़ी, डॉक्टर से जानकारी जरूर लेनी चाहिए। अगर जानकारी नहीं ली जाती है, तो खानपान के साथ गलत जीवनशैली बीमारी को बढ़ाने का काम करती है।
और पढ़ें: Besan Rice Face Wash: घर पर बनाएं नेचुरल फेस वॉश, गर्मियों में पाएं दमकता चेहरा
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.