Handmade Crochet Bags Stylish Totes Purses and Pouches: अगर आप अपने बैग कलेक्शन में कुछ नया और स्टाइलिश जोड़ना चाहती हैं, तो DIY Handmade Crosia Handbag एक शानदार चॉइस है। ये रेगुलर यूज के लिए भी बेहद सुंदर लगते हैं।
अगर आप ऐसा हैंडबैग खरीदना चाहती हैं जो स्टाइलिश, यूनिक और हैंडमेड हो, तो क्रोशिया (Crochet) हैंडबैग आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इन दिनों रंग-बिरंगे धागों से बने Handmade Crosia Handbags फैशन की दुनिया में तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं। इन बैग्स की खासियत यह है कि हर डिजाइन अपने आप में अलग होता है और इन्हें क्रिएटिव हाथों से तैयार किया जाता है। चाहे ऑफिस जाना हो, शॉपिंग करनी हो या कैज़ुअल आउटिंग, क्रोशिया हैंडबैग हर लुक में चार चांद लगा देता है। हैंडमेड क्रोशिया बैग मशीन से बने बैग्स की तुलना में अधिक यूनिक होते हैं। हर बैग में कारीगर की मेहनत और क्रिएटिविटी दिखाई देती है। अगर आप रेगुलर यूज के लिए एक प्रीमियम, हल्का और ट्रेंडी बैग तलाश रही हैं, तो ये डिजाइन जरूर देखें।

मल्टीकलर स्ट्राइप क्रोशिया हैंडबैग
अगर आपको रंग-बिरंगे एक्सेसरीज पसंद हैं, तो मल्टीकलर स्ट्राइप डिजाइन वाला क्रोशिया हैंडबैग शानदार चॉइस है। इसमें अलग-अलग रंगों के धागों का खूबसूरत मेल होता है, जिससे बैग बेहद आकर्षक दिखाई देता है। यह जींस, कुर्ती, कॉटन ड्रेस और समर आउटफिट्स के साथ आसानी से मैच हो जाता है। रेगुलर यूज के लिए यह डिजाइन काफी फेमस है।
और पढ़ें - Bird House Ideas: बर्ड हाउस 10 क्यूट आइडिया, 500Rs में सजाएं होम गार्डन+बालकनी स्पेस

फ्लोरल क्रोशिया हैंडबैग
फूलों की कढ़ाई या क्रोशिया फ्लावर पैटर्न वाले हैंडबैग हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। इन बैग्स पर रंगीन फूल, पत्तियां और अट्रैक्टिव बॉर्डर बनाए जाते हैं, जिससे इनका लुक बेहद एलिगेंट बन जाता है। अगर आप फेमिनिन और क्लासी स्टाइल पसंद करती हैं, तो यह डिजाइन आपकी पसंद बन सकता है।
बोहो (Boho) स्टाइल क्रोशिया बैग
बोहो फैशन पसंद करने वाली महिलाओं के बीच यह डिजाइन काफी फेमस है। इसमें टैसल, फ्रिंज और हैंडमेड पैटर्न का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। यह बैग ट्रैवल, बीच वेकेशन और कैज़ुअल आउटिंग के लिए एक परफेक्ट चॉइस है।

राउंड क्रोशिया स्लिंग बैग
गोल आकार में बना क्रोशिया स्लिंग बैग इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए सुविधाजनक बनाता है। मोबाइल, वॉलेट, चाबियां और छोटी जरूरी चीजें इसमें आसानी से रखी जा सकती हैं। यंग गर्ल्स के बीच यह डिजाइन काफी पसंद किया जाता है।
टोट स्टाइल क्रोशिया हैंडबैग
अगर आपको ज्यादा सामान साथ रखना होता है, तो टोट डिजाइन वाला क्रोशिया बैग बेहतरीन चॉइस है। इसमें पर्याप्त स्टोरेज स्पेस मिलता है और मजबूत हैंडल इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए परफेक्ट बनाते हैं। ऑफिस, कॉलेज और शॉपिंग के लिए यह एक प्रैक्टिकल और स्टाइलिश बैग है।
और पढ़ें - Baby Girl Footwear: बेबी गर्ल के लिए सैंडल डिजाइन, अंडर-500 में खरीदें फैंसी फुटवियर

पेस्टल कलर क्रोशिया बैग
हल्के गुलाबी, लैवेंडर, स्काई ब्लू, मिंट ग्रीन और क्रीम जैसे पेस्टल रंगों में बने क्रोशिया बैग बेहद प्रीमियम लुक देते हैं। अगर आपको मिनिमल और सॉफ्ट कलर पसंद हैं, तो यह डिजाइन आपकी वार्डरोब में चार चांद लगा देगा।
चेक पैटर्न क्रोशिया बैग डिजाइन
दो या तीन रंगों के धागों से बने चेक डिजाइन वाले बैग मॉडर्न और यूनिक दिखाई देते हैं। ये बैग वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ आसानी से स्टाइल किए जा सकते हैं।

मिनी क्रोशिया पोटली बैग
छोटे साइज की पोटली स्टाइल क्रोशिया बैग शादी, मेहंदी, संगीत और फेस्टिवल के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें मोती, टैसल और लकड़ी के बीड्स की सजावट इसे और भी अट्रैक्टिव बनाती है।
