5 Cool Kadhi Recipe: सोल से पुदीना कढ़ी तक, ट्राई करें ये 5 कूल कढ़ी

Published : Apr 24, 2026, 02:45 PM IST

Best Kadhi for Summer: गर्मी में ज्यादातर लोग ऐसा खाना खाना चाहते हैं जो ठंडा और हल्का हो। ऐसे में कढ़ी एक बेस्ट ऑप्शन है, क्योंकि इसमें छाछ या दही का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में हम आपको बताते हैं पांच कूल कढ़ी रेसिपी…

PREV
15
सोल कढ़ी रेसिपी

सोल कढ़ी महाराष्ट्र की फेमस कढ़ी है, जो बहुत ही ठंडी होती है। इसे बनाने के लिए 8-10 कोकम को धोकर 1 कप गुनगुने पानी में 20 मिनट भिगो दें। अब 1 कप नारियल के दूध में 2 हरी मिर्च, 4-5 लहसुन की कलियां और हरा धनिया डालें। अब भीगे हुए कोकम को हल्का मसलकर उसका पानी नारियल दूध में मिलाएं। स्वादानुसार नमक डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें। इसे 30 मिनट ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें।

और पढ़ें- ऐसे बनाएं सिंधी कढ़ी, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद

25
पुदीना कढ़ी

मिंट कढ़ी भी गर्मी में ठंडक देने वाली रिफ्रेशिंग कढ़ी है। इसके लिए दही और बेसन में पुदीना के पेस्ट को मिलाएं। इसे हल्का सा उबालें। तेल में जीरा राई का तड़का लगाएं और गर्म या ठंडी कढ़ी सर्व करें।

35
खीरा कढ़ी

खीरे से भी बहुत ही स्वादिष्ट और रिफ्रेशिंग कढ़ी बनाई जा सकती है, जो शरीर को ठंडक देती है। इसके लिए दही बेसन को घोलकर इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा डालें। इसे हींग, सरसों और तेल का तड़का लगाकर अच्छी तरह से उबलने दें। चावल के साथ इस कढ़ी का सेवन करें।

45
टमाटर की कढ़ी  

टमाटर की कढ़ी हल्की खट्टी और बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। दही, बेसन के साथ टमाटर को काटकर या फिर उसकी प्यूरी को मिलाएं, फिर सरसों और हींग का तड़का लगाएं और टमाटर की कढ़ी को अच्छी तरह से पका लें।

55
सिंधी कढ़ी

गर्मी में आप सिंधी कढ़ी भी बना सकते हैं, क्योंकि ये बहुत ही हल्की होती है जिसमें बहुत कम बेसन का इस्तेमाल किया जाता है और इसमें दही भी नहीं डलता है। बेसन को भूनकर इसमें सब्जियों को फ्राई करके मिलाया जाता और खट्टेपन के लिए इमली का इस्तेमाल होता है। 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories