How to use Moringa in food:पीएम मोदी मोरिंगा यानी सहजन के पत्ते का पराठा खाना पसंद करते हैं। यह हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं मोरिंगा को पराठा के अलावा और कैसे खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।
मोरिंगा एक सुपरफूड हैं जो विटामिन A, C, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और स्किन से लेकर बालों तक के लिए फायदेमंद है। इसे खाने में कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।
28
मोरिंगा टी (चाय) बनाएं
सूखे मोरिंगा पत्तों को उबालकर उसमें शहद और नींबू मिलाकर डिटॉक्स टी तैयार करें। हालांकि इसे पीने में थोड़ा अजीब सा टेस्ट आता है।
38
मोरिंगा पाउडर को स्मूदी में मिलाएं
1 टीस्पून मोरिंगा पाउडर को फल, दूध या दही के साथ ब्लेंड करें और एक हेल्दी ग्रीन स्मूदी बनाएं। इसे पीकर आप दिन भर एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
गेहूं के आटे में मोरिंगा पाउडर या पत्ते मिलाएं और हेल्दी थेपले या पराठे बनाएं। जो पीएम मोदी को भी बहुत पसंद है।
58
दाल या सब्ज़ी में डालें ताजे मोरिंगा पत्ते
ताजी मोरिंगा की पत्तियों को तड़के में डालें और दाल या भाजी को और पौष्टिक बनाएं।
68
सूप में मिलाएं मोरिंगा
वेजिटेबल सूप या दाल सूप में मोरिंगा पाउडर मिलाकर न्यूट्रिशन बढ़ाएं।
78
चीला या पकौड़े में मिलाएं
बेसन में मोरिंगा पाउडर मिलाकर हेल्दी चीला या पकौड़े बनाएं। मोरिंगा के पत्ते का पकौड़ा बहुत ही टेस्टी लगता है।
88
मोरिंगा को सैलेड में डालें
ताजे मोरिंगा पत्तों को सलाद में मिक्स करें विटामिन C का बेहतरीन सोर्स है। मोरिंगा के पत्ते को हल्का उबाल दें और फिर सलाद में डालें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.