
फूड डेस्क. क्या आपको हमेशा थकान रहती है? थकान कई कारणों से हो सकती है। कभी-कभी कुछ बीमारियों के कारण थकान हो सकती है। इसी तरह, अगर आपको खाने से सही एनर्जी नहीं मिलती है तो आपको थकान महसूस हो सकती है। ऐसे लोगों को अपनी डाइट में एनर्जी देने वाले कुछ खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। तो हम यहां पर आपको तो 8 फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे खाते ही इंस्टेंट एनर्जी मिलेगी।
1. चिया सीड्स
ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चिया सीड्स को अपनी डाइट में शामिल करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।
2. केला
कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, विटामिन बी6 आदि से भरपूर केला खाने से भी शरीर को अच्छी एनर्जी मिलती है। आप इसकी स्मूदी ले सकते हैं। जिम करने से पहले एक केला या करने के बाद खाकर देखिए, गजब एनर्जी आपको खुद में महसूस होगी।
3. शकरकंद
कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन बी6, सी आदि से भरपूर शकरकंद खाने से भी एनर्जी मिलती है।
4. अंडा
प्रोटीन और अमीनो एसिड से भरपूर अंडा खाने से भी शरीर को आवश्यक ऊर्जा मिलती है।
5. पालक
आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन बी आदि से भरपूर पालक खाने से भी शरीर को आवश्यक ऊर्जा मिलती है। आप पालक की स्मूदी बनाकर पी सकते हैं।
और पढ़ें:नेहा कक्कड़ की तरह शॉर्ट हाइट? ये कुर्ती स्टाइल टिप्स देंगे कैट्रीना सी टॉल लुक!
6. नट्स
प्रोटीन, हेल्दी फैट, आयरन, फाइबर और अन्य विटामिन और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर नट्स खाने से भी शरीर को आवश्यक ऊर्जा मिलती है। इसके लिए बादाम, अखरोट, काजू आदि को अपनी डाइट में शामिल करें।
7. ओट्स
कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से भरपूर ओट्स को अपनी डाइट में शामिल करने से भी शरीर को आवश्यक ऊर्जा मिलती है।
8. डार्क चॉकलेट
कैफीन युक्त डार्क चॉकलेट खाने से भी एनर्जी मिलती है।
ध्यान दें: किसी भी आहार परिवर्तन से पहले स्वास्थ्य विशेषज्ञ या पोषण विशेषज्ञ की सलाह लें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.