
Chocolate Cake Recipe. केक हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। वहीं,सब अपनी पसंद के फ्लेवर का केक खाना पसंद करते हैं। हालांकि, कईयों को चॉकलेट केक पसंद आता है, वो भी खासकर बच्चों को। मार्केट से बार-बार केक खरीदकर लाना महंगा पड़ता है, इसलिए आपको घर पर आसान तरीके से बनाएं जाने वाले चॉकलेट केक के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें आपका खर्चा भी कम होगा और आप कम समय, कम मेहनत में टेस्टी केक तैयार हो जाएगा। वैसे, तो केक बनाने में काम आने वाली कई चीजें घर पर ही मौजूद रहती हैं, आपको बस 30 रुपए खर्च कर चॉकलेट बिस्किट का पैकेट शॉप से लाना होगा। आइए, जानते हैं कैसे घर पर बनाया जा सकता है चॉकलेट केक...
1- चॉकलेट बिस्किट का पैकेट
1- ईनो पाउच
1 कटोरी शक्कर
आधा कप दूध
सबसे पहले आप बिस्किट के पैकेट खरीद लें। ये चॉकलेट वाले ही होने चाहिए, नहीं तो चॉकलेट केक का मजा नहीं आएगा। पैकेज से बिस्किट निकालकर मिक्सर ग्राइंडर में डाल लें। इसके बाद इन बिस्किट में एक कटोरी शक्कर मिलाएं। शक्कर सभी के घरों में होती है। अब अच्छी तरह से शक्कर और बिस्किट ग्राइंड कर लें। बिस्किट और शक्कर के पाउडर को बाउल में निकालें और इसमें आधा कप दूध डाल दें। दूध भी हमें घर में ही मिल जाएगा। इसके बाद सबको अच्छे से मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। ध्यान रहे पेस्ट पतला नहीं होना चाहिए। अब 10 से 15 मिनट के लिए पेस्ट को रख दें। इसके बाद पेस्ट में आधा चम्मच ईनो डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें।
ये भी पढ़ें.… 2 मिनट में नाश्ते के लिए बनाएं ब्रेड की 5 रेसिपी, चुटकियों में हो जाएगी तैयार
केक का जो पेस्ट तैयार हुआ है, उसे अब पकाने की बारी है। आप इसे ओवन की जगह गैस पर कुकर या फिर किसी बड़े बर्तन में भी पका सकते हैं। गैस पर पकाने के लिए कुकर में रेत डालें और एक बड़ी कटोरी को उल्टा करके इसमें रख दें। अब एक कटोरे में पेस्ट डालें और उसे उल्टी की हुई कटोरी के ऊपर रख दें और इसे कवर कर दें। करीब 20 से 25 मिनट तक इसे धीमी आंच पर पकाएं। इसके बाद आपका टेस्टी केक तैयार हो जाएगा। बच्चे खूब मजे लेकर खाएंगे।
ये भी पढ़ें....
कच्चे पपीते का थोरन: कब्ज से लेकर पेट की खराबी के लिए ट्राई करके ये रेसिपी
बच्चों के लिए शाम का नाश्ता: 10 रु. की ब्रेड से बनाएं मजेदार रेसिपी
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.