- ड्राई फ्रूट्स वाले जार को धूप में न रखें। कम धूप वाली अंधेरी जगह पर रखकर स्टोर करना ही अच्छा होता है। ऐसे स्टोर करने पर ये तीन महीने तक फ्रेश रहेंगे।
- पिस्ता जैसी चीजों को उनके छिलके में ही इस्तेमाल करना अच्छा होता है। इससे वे लंबे समय तक खराब नहीं होते।
- बाजार से ड्राई फ्रूट्स खरीदते समय उनकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें।
- साथ ही अगर स्टोर किए हुए ड्राई फ्रूट्स से अजीब सी महक आ रही हो और उनका स्वाद बदल गया हो तो उन्हें तुरंत फेंक देना ही अच्छा होता है।