
Switzerland Hotel Notice: अक्सर कहा जाता है कि भारतीयों में 'सिविक सेंस' की कमी होती है। कई बार तो खुद भारतीय ही इस बात पर एक-दूसरे की आलोचना करते हैं। अब एक ऐसा मामला सामने आया है जो इस धारणा को और मजबूत करता दिखता है। मामला स्विट्जरलैंड के एक होटल का है, जहां सिर्फ भारतीय मेहमानों के लिए एक खास नोटिस लगाया गया। मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने इस नोटिस की तस्वीर शेयर की है, जो स्विट्जरलैंड के गस्टाड (Gstaad) में होटल आर्क-एन-सील (Hotel Arc-en-ciel) का है।
इस नोटिस की शुरुआत ही 'प्रिय भारतीय मेहमानों...' (Dear Indian guests...) से होती है। इसमें होटल ने नाश्ते के समय, रेस्टोरेंट में व्यवहार और होटल के गलियारों और बालकनी में शोर न करने जैसी हिदायतों की एक लंबी लिस्ट दी है।
नोटिस में लिखा था, 'बुफे में आप जो कुछ भी देखते हैं, वह सब ताजा तैयार किया गया है और स्थानीय उत्पादकों से लिया गया है। कृपया यहां से कोई भी खाने का सामान बाहर न ले जाएं, यह खाना सिर्फ नाश्ते के लिए है।' नोटिस में यह भी बताया गया है कि अगर मेहमान चाहें तो पैसे देकर 'लंच बैग' ऑर्डर कर सकते हैं।
होटल ने आगे लिखा, 'हमारा रेस्टोरेंट लंच और डिनर के लिए भी खुला है। हमारे पास कई तरह के व्यंजन हैं, जिनमें शाकाहारी भोजन भी शामिल है। अगर एक डिश को दो या उससे ज्यादा लोग शेयर करते हैं, तो इसका अतिरिक्त चार्ज लगेगा।' इसके अलावा, मेहमानों से सार्वजनिक जगहों पर धीरे बोलने की भी अपील की गई थी।
A Swiss hotel once displayed a list of special rules exclusively for Indian guests which I personally saw and was appalled.
Today, videos of garba in restaurants, loud conversations in airports, and turning aircraft cabins into picnic spots keep doing the rounds. Even in Davos,… pic.twitter.com/ccljdLmDfk— Harsh Goenka (@hvgoenka) May 31, 2026
हर्ष गोयनका ने अपने पोस्ट में लिखा कि सिर्फ भारतीयों के लिए ऐसा नोटिस देखकर वह हैरान रह गए थे। उन्होंने यह भी जिक्र किया कि कैसे रेस्टोरेंट में गरबा करने, एयरपोर्ट पर जोर-जोर से बातें करने और हवाई जहाज को पिकनिक स्पॉट बनाने वाले वीडियो अक्सर देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीयों को अपने सिविक सेंस में सुधार करने की जरूरत है। गोयनका के पोस्ट पर कई लोगों ने सहमति जताई। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी मानना है कि होटल का यह रवैया नस्लभेदी है और यह भारतीयों के साथ भेदभाव है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.