High Protein Rich Breakfast: बच्चों के टिफिन में रोज कार्ब्स देने की आदत बदलें। क्विनोआ उपमा, सोया चना कबाब, पनीर चीला, हम्मस और टोफू जैसे टेस्टी प्रोटीन रिच ऑप्शन ट्राय करें।
बच्चों को क्या आप टिफिन में अक्सर कार्ब जैसे कि चावल, रोटी आदि ही देती हैं? अगर ऐसा है तो इस आदत को बदल दें। आप प्रोटीन युक्त भोजन को बेहद टेस्टी बना सकती हैं। बच्चों को टिफिन में क्विनोआ उपमा बनाकर दें। इसे सुपरफूड माना जाता है। बच्चों की पसंदीदा सब्जी मिक्स करके क्विनोआ उपमा तैयार किया जा सकता है।
25
सोया चना कबाब
उबले हुए सोया चंक्स और उबले काले चने को मैश करें, इसमें प्याज, अदरक-लहसुन, हरी मिर्च और मसाले मिलाएं।मिश्रण से कबाब का शेप देकर हल्का तेल लगाकर तवे पर शैलो फ्राय करें और ठंडा करके बच्चों के टिफिन में पैक करें।
35
प्रोटीन रिच चीला
पनीर और बेसन से बना प्रोटीन रिच चीला बनाना बेहद आसान है। आप बेसन में छोटा सूजी और दही मिलाकर घोल बनाएं। स्वादानुसार मसाले मिलाकर चीला बनाएं और पनीर फिलिंग कर दें। साथ में बच्चे को टिफिन में टोमैटो कैचअप दें ताकि प्रोटीन रिच चीला का स्वाद दोगुना बढ़ जाए।
आपको बच्चों को सैंडविच स्प्रेड में छोले से बना हम्मस दे सकती हैं। ये प्रोटीन रिच होता है और बेहद स्वादिष्ट होता है। हम्मस बनाना बेहद आसान होता है। उबले हुए छोले,तिल का पेस्ट, जैतून का तेल (Olive Oil), नींबू का रस और लहसुन को मिलाकर क्रीमी पेस्ट बनाएं। आप इन्हें कटी और हल्की उबली सब्जियों के साथ भी बच्चों को दे सकते हैं।
सोया से बना प्रोडक्ट टोफू भी प्रोटीन का अच्छा ऑप्शन है। आप पीनट और टोफू को मिलाकर स्टर फ्राई कर सकते हैं। बच्चे इसे सॉस के साथ आसानी से खा लेंगे। आप चाहे तो बच्चों के लिए टोफू की भुर्जी भी बना सकते हैं। भुर्जी में प्याज, टमाटर, के साथ ही थोड़ा अदरक और लहसुन भी मिलाएं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.