
काफी पौष्टिक गुणों से भरपूर सब्जी है चुकंदर। विटामिन सी से भरपूर चुकंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। चुकंदर से तोरन, किचड़ी और जूस के अलावा एक और व्यंजन बनाया जा सकता है। बनाने में आसान व्यंजन है चुकंदर की चटनी। बहुत ही कम सामग्री से चुकंदर की चटनी आसानी से बनाई जा सकती है।
सामग्री
बनाने की विधि
एक पैन गरम करें और उसमें नारियल का तेल डालें। इसमें चुकंदर, लहसुन, हरी मिर्च, सूखी लाल मिर्च डालकर थोड़ा सा नमक डालकर भूनें। जब यह थोड़ा भून जाएँ तो इसमें हल्दी पाउडर और थोड़ी सी चीनी डालकर मिलाएँ। अब इसे थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसमें नींबू का रस डालकर पीस लें। अब उसी पैन को गरम करें और उसमें थोड़ा सा नारियल का तेल और डालें। इसमें राई तड़काएँ। थोड़े से करी पत्ते भी डाल दें। अब इसमें थोड़ी सी उड़द दाल और अरहर की दाल और सूखी लाल मिर्च डालकर भून लें। अब गैस बंद कर दें और पिसी हुई चटनी को इसमें डालकर थोड़ा सा सूखा अदरक पाउडर भी डालकर मिलाएँ। चुकंदर की चटनी तैयार है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.