
Sugarcane Juice Without Ganna: गर्मियों में एक गिलास गन्ने का जूस मिल जाए, तो इससे बॉडी एनर्जेटिक हो जाती है और इंस्टेंट ठंडक का एहसास होता है। लेकिन बाजार के गन्ने का जूस अनहेल्दी हो सकता है, क्योंकि इसे अनहाइजीनिक तरीके से खुले में बनाया जाता है। ऐसे में घर में गन्ने का रस (Jaggery sugarcane juice recipe) कैसे बनाया जाए, इसे लेकर अगर आपको भी कन्फ्यूजन है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप कैसे बिना गन्ने के ही घर में गन्ने का रस बना सकते हैं, वह भी सिर्फ 2 मिनट में।
बिना गन्ने के गन्ने रस बनाने का तरीका (Sugarcane juice without sugarcane)
इंस्टाग्राम पर nehadeepakshah पेज पर बिना गन्ने का गन्ने का रस बनाने का तरीका शेयर दिया गया है। जिससे आप केवल 2 मिनट में ही गन्ने का रस बना सकते हैं। सोशल मीडिया पर गन्ने का रस बनाने की ये ट्रिक तेजी से वायरल हो रही है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
1 कटोरी गुड़
पुदीने की 8 से 10 पत्तियां
ढेर सारा बर्फ
काला नमक
चाट मसाला
नींबू का रस
ऐसे बनाएं गन्ने का रस (Instant sugarcane juice recipe)
होममेड गन्ने का रस बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर जार में गुड़, पुदीने की पत्तियां, ढेर सारी बर्फ, पानी, काला नमक डालकर इसे अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। स्वाद के लिए चाहे तो ऊपर से आधा नींबू भी निचोड़ें। इसे तब तक ब्लेंड करें, जब तक की गुड़ पूरी तरह से मिल ना जाए। इसे तुरंत सर्व करें और ताजा हाइड्रेटिंग गन्ने का रस घर पर ही बनाकर पिएं और बच्चों को भी पिलाएं।
होममेड गन्ने का रस पीने का फायदा (Benefits of sugarcane juice)
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.