गैस पर नहीं गिरेगा उबलता दूध, 5 छोटे हैक्स जो किचन का काम करेगा आसान

Published : Apr 24, 2025, 08:44 AM IST

5 kitchen hacks: रोजमर्रा की किचन लाइफ में जब गैस पर दूध उबल कर गिर जाती है या फिर चावल बर्तन में चिपक जाए तो मन गुस्से से भर जाता है। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। हम यहां 5 हैक्स बताएंगे जिसे फॉलो करके आप किचन लाइफ को मजेदार बना सकती हैं।

PREV
15

1. दूध उबलकर नहीं गिरेगा, चम्मच का जादू

जब भी दूध उबालें, उसके ऊपर एक लकड़ी का चम्मच रख दें। उबलते समय दूध जब ऊपर आता है, तो वह लकड़ी के चम्मच से टकरा कर वापस बैठ जाता है। इससे ना दूध गिरेगा और ना ही गैस गंदी होगी।

25

2. प्याज काटें बिना आंसू के

प्याज काटने से पहले उसे 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें या कुछ मिनट पानी में भिगो दें। इसके बाद इसे काटने पर आंखों में जलन नहीं होगी।

35

3. चावल या दाल पकाते समय नहीं चिपकेगी

जब आप चावल या दाल पका रहे हों तो उसमें 4–5 बूंद नींबू का रस डाल दें। इससे ना चावल पेंदी में चिपकेगा और ना ही दाल। चावल खिले-खिले बनेंगे। दाल का भी टेस्ट अच्छा होगा।

45

4.नमक के डब्बे में चावल डालना न भूलें

अगर आपके किचन में नमी (moisture) ज़्यादा रहती है, तो नमक के डिब्बे में कुछ चावल के दाने डाल दें। नमक गीला नहीं होगा

55

5. गैस स्टोव की जल्दी सफाई का तरीका

सिरका और बेकिंग सोडा का मिक्सचर बनाकर उसे गैस स्टोव पर लगाएं और 10 मिनट बाद स्क्रब करें। जिद्दी दाग गायब हो जाएगी और गैस चमक उठेगी।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories