
करेले की चटनी... नाम सुनते ही हर कोई मुंह बनाने लगता है। कई लोग ये भी सोचते हैं कि करेले की चटनी कैसे बनती है और ये खाने में कैसी होती होगी, क्योंकि करेला कड़वी प्रजाति का होता है तो इसकी चटनी खाने से लोग बचते हैं। लेकिन आपको बता दें कि करेले से भी खट्टी-मिठी और चटपटी चटनी बनाई जा सकती है। अगर आपको करेले की कड़वाहट पसंद नहीं आती, तो कुछ आसान ट्रिक आपके लिए है। कुछ खास चीजों को मिलाकर आप करेले की चटनी का स्वाद पूरी तरह बदल सकते हैं। इस रेसिपी में खट्टापन और मिठास का बेहतरीन बैलेंस मिलेगा। ये चटनी रोटी, पराठे और खाने के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है। घर पर मौजूद आसान सामग्री से बनने वाली ये चटनी हेल्दी होने के साथ-साथ स्वाद में भी लाजवाब है। आइए, जानते हैं इसके बनाने की विधि...
करेला सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसका कड़वा स्वाद कई लोगों को पसंद नहीं आता। खासकर बच्चे करेले से दूर भागते हैं। अगर आप करेले की चटनी का स्वाद बेहतर बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान टिप्स अपना सकते हैं। आइए जानते हैं करेले की टेस्टी चटनी बनाने का आसान तरीका।
- करेले- 2-3 कटे हुए और बीज निकले हुए
- प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च- 2-3
- लहसुन की कलियां- 4-5
- इमली का पेस्ट या नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच
- जीरा और राई- आधा छोटा चम्मच
- काला नमक- आधा टी स्पून
- तेल- 2 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- गुड़- स्वादानुसार
करेले की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप करेलों को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें और बीज निकाल दें। आप चाहें तो कड़वाहट कम करने के लिए इन टुकड़ों को थोड़े नमक के पानी में 10 मिनट उबाल भी सकते हैं। इसके बाद एक पैन में तेल गरम करें। इसमें जीरा, राई, हरी मिर्च, लहसुन और कटे हुए करेले डाल दें। इन्हें 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर भूने। जब करेले हल्के भूरे और नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें। इसमें प्याज, इमली (या नींबू का रस) और गुड़ मिलाएं। ठंडा होने पर इसे मिक्सर में थोड़ा पानी और नमक डालकर पीस लें। इसे एक बाउल में निकाल लें और ऊपर से काला नमक डाल दें। अब आपकी खट्टी-मिठी और चटपटी करेले की चटनी तैयार है। इसे आप खाने के साथ खा सकते हैं। बच्चों को भी ये बहुत पसंद आएगी।
नमक लगाकर कुछ समय रखने और खट्टे-मीठे स्वाद वाली सामग्री मिलाने से कड़वाहट कम होती है।
फ्रिज में रखने पर कुछ दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
लगभग 15–20 मिनट में यह तैयार हो जाती है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.