LPG Cylinder के बीच गैस सिलेंडर जल्दी खत्म हो रहा है? जानिए एलपीजी गैस बचाने के आसान टिप्स प्रेशर कुकर ट्रिक्स और बिना गैस बनने वाले हेल्दी नाश्ते के विकल्प, जो किचन परेशानी कम कर सकते हैं।
मिडिल ईस्ट के तनाव की आंच भारतीय घरों की रसोई तक आ पहुंची है। देशभर में गैस सिलेंडर खरीदने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। कोई जल्दबाजी में इंडक्शन खरीद रहा है तो कोई फोन पर दिनभर गैस बुकिंग में लगा है। ये समय घबराने का नहीं बल्कि धैर्य से सोचने का है। अगर आपकी गैस चल रही है या फिर जल्द खत्म होने के कगार पर है, तो ये फोटो गैलरी आपके लिए है। जहां हम लेकर आए हैं, Gas Saving Hacksसे लेकर बिना गैस बनने वाली रेसिपी। जो काम आसान करने के साथ स्ट्रेस लेने से भी बचाएंगी।
24
गैस सिलेंडर की बचत कैसे करें ?
गैस की बचत केवल आदतों से नहीं बल्कि सही तकनीक अपनाने से भी होती है। ज्यादातर घरों में चूल्हे का इस्तेमाल 40 से 60% तक किया जाता है बाकी गर्मी बेकार हो जाती है। अगर सही तरीके अपनाए जाएं तो गैस की खपत 50% तक कम की जा सकती है।
प्रेशर कुकर में भीगी हुई दाल, चावल या फिर सब्जियां उबालने से टोटल 50 से 70 फीसदी गैस बचाई जा सकती है।
दाल से लेकर राजमा और चावल पहले भिगो दें ताकि गैस ज्यादा न लगे।
यदि आप बिना ढक्कन के खाना बनाते हैं तो भाप बाहर निकलती है और गैस ज्यादा लगती है इसलिए ढक्कन लगाकर ही खाना पकाएं ऐसा करने से गैस की खपत 20 से 30% तक कम हो सकती है।
छोटे बर्तन को बड़े बर्नर पर रखने से आंच ज्यादा बाहर निकलती है और गैस बेकार जाती है। इसलिए छोटे बर्तन के लिए छोटा बर्नर और बड़े बर्तन के लिए बड़ा बर्नर चुनें। इससे 6 से 10% गैस बचाई जा सकती है।
बर्नर को समय-समय पर साफ करते रहे ताकि कार्बन के कारण गैस बाहर न निकले।
खाना बनाने से पहले सारी तैयारी कर लें। जैसे सब्जी काटना, मसाले तैयार करना आदि। इससे गैस बेकार जलने से बचाती है।
चावल, खिचड़ी उबली सब्जियां ऐसी चीज हैं जो भांप में भी पक जाती हैं। इन्हें आधी देर तक गैस में पका ने के बाद बर्नर स्विच ऑफ कर दे और स्टीम होने दें।
यदि संभव हो तो चावल दाल सब्जी एक साथ प्रेशर कुकर में पकाएं। इसे बैच कुकिंग कहते हैं और इसमें एलपीजी भी कम लगती है।
34
एलपीजी गैस खत्म होने पर क्या करें ?
अगर आपके पास एलपीजी सिलेंडर नहीं है और गैस खत्म हो गई है तो इंडक्शन माइक्रोवेव सोलर कुकर या फिर इलेक्ट्रिक कैटल जैसे अन्य चीजों का इस्तेमाल कर खाना बनाया जा सकता है।
इंडक्शन चूल्हा सबसे अच्छा विकल्प है इसमें खाना जल्दी बनता है और यह काफी सुरक्षित भी है।
गर्मी के मौसम में धूप भरपूर होती है आप चाहे तो सोलर कुकर भी खरीद सकते हैं सोलर कुकर कई प्रकार के होते हैं। बॉक्स सोलर कुकर में उबालने का काम आसानी से होता है। जबकि पैराबोलिक सोलर कुकर में तलने-भुनना किया जा सकता है।
44
बिना गैस के क्या बना सकते हैं?
यदि गैस और बिजली दोनों नहीं है तो कुछ ऐसी डिश हैं जिन्हें आप बन सकती है
सत्तू- भुने चने से बनता है और सीधे खाया जा सकता है। 100 ग्राम सत्तू में लगभग 20 ग्राम प्रोटीन होता है।
मुरमुरा- बाजार से मुरमुरा खरीद कर घर पर थोड़ा सा मसाला और हरी मिर्च डालकर इसे स्नैक की तरह खा सकते हैं।
अंकुरित मूंग दाल, सलाद, दही पोहा, फ्रूट एंड नट्स बाऊल, पीनट बटर स्मूदी भी विदआउट कुकिंग ब्रेकफास्ट, मील और डिनर के लिए अच्छे विकल्प है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.