रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन का मजा बढ़ जाएगा दोगुना, बनाएं हेल्दी चीज स्ट्रॉबेरी केक

Published : Jan 25, 2025, 03:29 PM IST
HEALTHY NO BAKE STRAWBERRY CHEESE CAKE

सार

बिना मैदा और बटर के हेल्दी स्ट्रॉबेरी चीज़ केक बनाएं। बच्चों और परिवार के लिए 26 जनवरी जैसे खास मौकों पर टेस्टी और हेल्दी डेज़र्ट। जानें आसान रेसिपी और टिप्स।

फूड डेस्क: अगर आप भी रिपब्लिक डे (26 जनवरी) की छुट्टी में बच्चों के लिए कुछ खास बनाना चाहती हैं तो बिना मैदा और बटर का हेल्दी स्ट्रॉबेरी चीज केक बनाएं। सर्दियों में स्ट्रॉबेरी खूब मिलते हैं। आप हेल्दी स्ट्रॉबेरी को ओट्स, बादाम, खजूर जैसे नट्स के साथ मिलकर हेल्दी केक बनाए और सभी को खुश कर दें। आइए जानते हैं चीज स्ट्रॉबेरी केक बनाने के लिए किन इंग्रीडिएंट्स की जरूरत पड़ती है।

चीज स्ट्रॉबेरी केक बनाने के लिए इंग्रीडिएंट्स

  • 1.5 कप कटी हुई स्ट्रॉबेरी
  • 3 बड़े चम्मच पानी
  • 3 बड़े चम्मच गुड़ पाउडर
  • 1/2 चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • 1 कप हल्का सूखा भुना हुआ ओट्स
  • 1/4 कप सूखा भुना हुआ बादाम
  • 1/2 कप नरम बीज रहित खजूर
  • 200 ग्राम पनीर
  • 3 बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क
  • 1/4 कप ताजा क्रीम
  • वेनिला एसेंस
  • नींबू के रस की कुछ बूँदें

चीज स्ट्रॉबेरी केक बनाने कि विधि

पहले बनाएं स्ट्रॉबेरी कॉम्पोट

स्ट्रॉबेरी चीज केक बनाने के लिए आपको सबसे पहले स्ट्रॉबेरी कॉम्पोट बनाना होगा। एक पैन में कटी हुई स्ट्रॉबेरी लें और उसमें तीन चम्मच पानी, गुड़ या चीनी मिलाएं। अब स्ट्रॉबेरी के नरम होने तक उसे चलते रहे। फिर उसमें करीब आधा चम्मच कॉर्नफ्लोर को दो चम्मच पानी में मिलाकर घोल बनाएं और पैन में डालें। स्ट्रॉबेरी और कॉर्न फ्लोर का मिक्सर थोड़ी देर बाद गाढ़ा होने लगेगा। आप इस मिक्सचर को एक कटोरी में निकाल ले और ठंडा कर लें।

ऑफिस के लिए नहीं होगा लेट ! 7 मिनट में बनाएं शिमला मिर्च-प्याज की सब्जी

बनाएं चीज केक बेस 

  • चीज़ी केक बेस बनाने के लिए 200 ग्राम पनीर लें। उसमें तीन बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क या फिर शहद मिलाएं।
  • ताज क्रीम को डालकर मिक्स कर लें। चीज केक को ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए आप कुछ नींबू की बूंदे भी मिला सकते हैं।
  • आप इन्हें तब तक मिलाते रहे जब तक पेस्ट में चिकनापन ना आ जाए।
  • इसके बाद एक कंटेनर के नीचे भुने हुए ओट्स और ड्राई फ्रूट्स के मिश्रण को अच्छी तरह से दबा लें।
  • फिर उसमें अगली परत में चीज केक पेस्ट की डालें। सबसे ऊपर स्ट्रॉबेरी कॉम्पोट की लेयर डालें। अब चीज केक को जाते स्ट्रॉबेरी से सजा सकते हैं।
  • इसके बाद मिश्रण को करीब 3 से 4 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। कुछ ही घंटो में चीज केक तैयार हो जाएगा। 

और पढ़े: ब्रेड से बनाएं गुब्बारे जैसे फूले भटूरे, तलने में तेल भी लगेगा आधा

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी
शादी में बचा खाना फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये 5 ट्रिक रखेंगी 48 घंटे तक फ्रेश