
फास्ट फूड किसे पसंद नहीं होता? लेकिन क्या आपका यह प्रेम आपको विश्व रिकॉर्ड तक ले जा सकता है? शायद नहीं। लेकिन 22 वर्षीय कंटेंट क्रिएटर और फ़ूड कंसल्टेंट मुनाम्चिसो ब्रायन नवाना ने यह कर दिखाया है।
24 घंटे में सबसे ज़्यादा फ़ूड आउटलेट्स पर जाने के लिए युवक को यह विश्व रिकॉर्ड मिला है। 24 घंटे में नवाना ने 150 फास्ट फूड आउटलेट्स पर गए। अमेरिकन यूट्यूबर एयररेक ने पिछले साल 100 रेस्टोरेंट्स पर जाकर यह रिकॉर्ड बनाया था, जिसे नवाना ने तोड़ा है। टिक टोक स्टार निक डीजिओवानी और दिवंगत लिन लिंच डेविस ने भी पहले यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
यह रिकॉर्ड बनाने के लिए नवाना ने किसी भी तरह के निजी वाहन का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने अबूजा के फास्ट फूड आउटलेट्स पर जाना था। यहाँ पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा कम होने के कारण उन्होंने ज़्यादातर सफ़र पैदल ही तय किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कुल 25 किलोमीटर की दूरी तय की।
रिकॉर्ड बनाने के लिए युवक ने हर रेस्टोरेंट से कम से कम एक चीज खाने या पीने की कोशिश की। इंस्टाग्राम पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा शेयर की गयी तस्वीरों में नवाना को अलग-अलग फास्ट फूड रेस्टोरेंट्स में अलग-अलग तरह का खाना एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है।
नवाना ने शाम 5 बजे से लेकर अगले दिन शाम 5 बजे तक यह रेस्टोरेंट्स पर जाना था। इस दौरान उन्होंने आधी रात से लेकर सुबह 9 बजे तक ब्रेक भी लिया। उन्होंने बचा हुआ खाना अपनी टीम और लोगों में बाँट दिया।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.