
भारत में मॉर्निंग या इवनिंग स्नेक्स का नाम लेते ही समोसा तुरंत दिमाग में क्लिक कर जाता है। कुछ दिनों से समोसे को लेकर कई बातें सोशल मीडिया से लेकर टीवी तक में देखने को मिली। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि समोसा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। अगर इसे बहुत ज्यादा खाया जाए तो हार्ट की बीमारी का खतरा तक बढ़ सकता है। भारत में स्ट्रीट शॉप में आपको 10 से 20 रुपए में एक समोसा आसानी से मिल जाएगा। लेकिन क्या आपको पता है सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के विभिन्न हिस्सों में समोसे लोग समोसा खाना पसंद करते हैं। भारत में जितना सस्ते दाम में समोसा उपलब्ध हो जाता है वहीं दूसरे स्थानों समोसे के अलग ही जलवे हैं। जानिए पाकिस्तान से अमेरिका तक आखिर समोसा कितने रुपये में मिलता है।
अमेरिका में भी समोसे आसानी से रेस्टोरेंट में मिल जाते हैं। समोसे का रेट लोकेशन और रेस्टोरेंट टाइप के हिसाब से बदलता है। Taste of India Brookfield के अनुसार कुछ रेस्टोरेंट में 1 समोसे की कीमत 5.95 अमेरिकी डॉलर है। लगभग 1000 रु तक में 2 समोसे का आनंद लिया जा सकता है।
ऑस्ट्रेलिया में गरमागरम के बजाय फ्रोजन समोसा खाना पसंद किया जाता है। वेबसाइट में Punjabi Samosa 1.2kg की कीमत 14.99 डॉलर है। यानी 1,203 में किलो भर (लगभग 10 पीस) के आसपास समोसे होते हैं। इस हिसाब से 1 समोसे की कीमत 100 रु से ज्यादा होगी। आपको बताते चले कि फ्रोजन समोसा को खाने से पहले बेक करना या तलना पड़ता है। ताजे समोसे के मुकाबले फ्रोजन समोसे महंगे आते हैं और इनका स्वाद भी कुछ फीका होता है।
ब्रिटेन में एक समोसे की कीमत £2.99 यानी 344 रु के लगभग होती है। ये दाम थोड़ा कम या ज्यादा भी हो सकता है। सिर्फ भारत ही नहीं समोसे का सेवन दुनिया के विभिन्न स्थानों में किया जाता है लेकिन इसके दाम में बहुत फर्क है।
पाकिस्तान में स्ट्रीट शॉप में समोसे की कीमत 60 रु के आसापास है। वहीं दुकानों में चिकन,चीज समोसा का रेट बढ़कर 100 रु हो जाता है। लाहौरी चिकन समोसा पाकिस्तान में खूब पसंद किया जाता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.