Ram Navami 2024: राम का मिलेगा प्यार-दुलार, लगाएं 5 प्रिय चीजों से भोग

Published : Apr 11, 2024, 09:10 AM ISTUpdated : Apr 16, 2024, 03:04 PM IST

17 अप्रैल को पूरे देश में रामनवमी का त्यौहार मनाया जाएगा। अयोध्या समेत पूरे देश में राम मंदिर को सजाया जाएगा और उनकी पूजा अर्चना की जाएगी। तरह-तरह के भोग भगवान राम को चढ़ाया जाता है। 

PREV
16
Ram Navami 2024: राम का मिलेगा प्यार-दुलार, लगाएं 5 प्रिय चीजों से भोग

रामनवमी में पूरा भारत राममय हो जाता है। श्रीराम के भजनों की गूंज हर तरफ सुनाई देती है। घर के अंदर उन्हें भोग लगाने के लिए तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। भगवान राम का आशीर्वाद पाने का सबसे आसान तरीका राम लला को भोग प्रसाद चढ़ाना है और यहां हम 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप भगवान राम को अर्पित कर सकते हैं।

26
पंचामृत

पंचामृत कच्चा दूध, दही, शहद, गाय का घी और चीनी का पाउडर लें और सभी चीजों को मिला लें और भगवान राम को अर्पित करने से पहले उसमें तुलसी पत्र डाल दें। पंचामृत के बिना भी पूजा अधूरी मानी जाती है।

36
पंजीरी

पंजीरी गेहूं के आटे को देसी घी में भून लें और फिर इसे ठंडा होने दें फिर इसमें चीनी का पाउडर डालें और केले को टुकड़ों में काट कर पंजीरी में डाल दें। आप चाहें तो इसमें सूखे ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकते हैं और आशीर्वाद लेने के लिए राम लला को अर्पित कर सकते हैं।

46
खीर

चावल की खीर भगवान राम को चावल की खीर हमेशा प्रिय है इसलिए भक्तों को सलाह दी जाती है कि घर में पूजा करते समय भगवान राम को खीर का भोग लगाएं।

56
सूजी का हलवा

भगवान राम को सूजी का हलवा सूजी का हलवा अर्पित करना चाहिए और वह घर पर बना हुआ होना चाहिए। देसी घी का दीया जलाना चाहिए और उसके बाद रामलला को भोग प्रसाद चढ़ाकर आशीर्वाद लेना चाहिए।

66
तुलसी

तुलसी पत्र आपको घर में भगवान राम की पूजा करते समय तुलसी पत्र अवश्य चढ़ाना चाहिए क्योंकि तुलसी पत्र चढ़ाए बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। इतना ही नहीं भगवान विष्णु को तुलसी जी काफी प्रिय हैं। राम जी विष्णु के अवतार हैं। तो प्रसाद के साथ तुलसी पत्र चढ़ाना नहीं भूलना चाहिए।

Recommended Stories