Rath Yatra 2025 Khichdi Recipe: भगवान जगन्नाथ के प्रसाद वाली खिचड़ी, सिर्फ 3 स्टेप में घर पर बनाएं

Published : Jun 22, 2025, 02:19 PM IST

Odia Khichdi for Lord Jagannath: जल्द ही जगन्नाथ जी की रथयात्रा है। इस खास दिन पर भगवान को कई तरह के भोग लगाए जाते हैं। आइए जानते हैं भगवान जगन्नाथ के प्रिय भोग, खिचड़ी बनाने की विधि।

PREV
15
ओडिया स्पेशल खिचड़ी

पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा हिंदू धर्म की सबसे भव्य, प्रसिद्ध और श्रद्धा से ओत-प्रोत यात्राओं में से एक मानी जाती है। यह दिव्य यात्रा 27 जून 2025 को शुरू होगी। रथ यात्रा से जुड़ी कई पुरानी और विशेष परंपराएं हैं, जिनमें से एक परंपरा भगवान जगन्नाथ को खिचड़ी का भोग अर्पित करना है। रथयात्रा के अलावा, यह ओडिया स्पेशल खिचड़ी रोज सुबह और दोपहर भगवान जगन्नाथ को भोग के रूप में अर्पित की जाती है। खास रथयात्रा के दौरान इस खिचड़ी का महत्व और भी बढ़ जाता है। भक्त इस प्रसाद के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। 

25
कैसे बनाएं ओडिया स्पेशल खिचड़ी

ओडिया खिचड़ी बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी।

  • 1 कप कच्चा चावल
  • आधा कप मूंग दाल
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 1 चम्मच जीरा
  • 2-3 तेजपत्ता
  • 1 दालचीनी
  • 2 लौंग
  • 1 छोटा चम्मच कुटा हुआ अदरक 
  • स्वादानुसार नमक 
  • 4 कप पानी। 
35
ओडिया स्पेशल खिचड़ी बनाने की विधि

सबसे पहले मूंग दाल को सूखी कढ़ाई में अच्छी तरह भून लें। जब तक उसका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए, तब तक भूनते रहें। दाल भुन जाने के बाद, उसे थोड़े से पानी से धोकर रख दें। फिर एक दूसरे बर्तन में चावल धोकर अलग रख दें। एक कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें जीरा, अदरक, तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग डालें।

45
बनाने की विधि

इसके बाद, इस मसाले को धीमी आंच पर भूनें जब तक इसकी खुशबू न आने लगे। फिर कढ़ाई में चावल-दाल डालकर चलाते रहें। पर्याप्त पानी और नमक डालें। फिर ढककर मध्यम आंच पर पकाएं। भगवान जगन्नाथ की प्रिय ओडिया खिचड़ी को तब तक पकाते रहें जब तक कि खिचड़ी का पानी सूख न जाए और वह गाढ़ी न हो जाए।

55
खिचड़ी बनाने की विधि

फिर इसे उतारकर गरमागरम परोसें। भगवान जगन्नाथ को भोग लगाते समय इस खिचड़ी को आमतौर पर दालमा या सब्जी के साथ परोसा जाता है। आप चाहें तो कोई भी एक व्यंजन बना सकते हैं। 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories