Refrigerator Food Safety: बारिश के बाद सबसे पहले चेक करें फ्रिज! ये 10 चीजें मिलीं तो तुरंत करें बाहर

Published : Aug 07, 2026, 09:15 PM IST
Refrigerator Food Safety

सार

Refrigerator Food Safety: बारिश या लंबे बिजली कट के बाद फ्रिज में रखा खाना सुरक्षित है या नहीं? जानिए 10 ऐसी चीजें जिन्हें तुरंत फेंक देना चाहिए। दूध, मीट, अंडे, ब्रेड, बचा हुआ खाना और अन्य खाद्य पदार्थों की सही पहचान करें, ताकि फूड पॉइजनिंग और संक्रमण से बच सकें।

बारिश या लंबे समय तक बिजली कटने के बाद फ्रिज में रखा खाना सेफ है या नहीं, यह चैक करना बेहद जरूरी है। खराब फूड खाने से फूड पॉइजनिंग, पेट में इनफैक्शन और सीवियर हेल्थ इश्यू हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी 10 चीजें जिन्हें बारिश के बाद सबसे पहले फ्रिज से बाहर कर देना चाहिए।

1. बदबू वाला दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स

यदि दूध, दही, पनीर या क्रीम से खट्टी या अजीब गंध आने लगे तो इन्हें तुरंत फेंक दें। खराब डेयरी प्रोडक्ट बैक्टीरिया तेजी से पनपने लगते हैं।

2. लंबे समय तक पिघला हुआ फ्रोजन मीट

यदि चिकन, मटन या मछली पूरी तरह पिघल चुकी है और दोबारा जम गई है, तो इसे खाना सेफ नहीं माना जाता। इसे भी आप तुरंत फेंक दें।

3. कटे हुए फल और सब्जियां

पहले से कटे फल और सब्जियां नमी और तापमान बदलने से जल्दी खराब हो जाते हैं। इनका रंग या महक बदली हो तो तुरंत बाहर करें।

4. खुले हुए पके हुए भोजन

दाल, सब्जी, चावल या अन्य बचा हुआ खाना यदि लंबे समय तक सही टेंपरेचर में नहीं रहा, तो उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं।

5. फफूंदी लगी ब्रेड

ब्रेड पर हल्की भी फफूंदी दिखाई दे तो पूरा पैकेट फेंक दें। केवल इफैक्टेड हिस्सा हटाना ठीक नहीं है, इसलिए पूरे पैकेट को फेंक देना हेल्थ के नजर से अच्छा रहेगा।

6. अंडे जिनमें दरार या बदबू हो

बारिश के दौरान तापमान बदलने से अंडे जल्दी खराब हो सकते हैं। दरार वाले या बदबू वाले अंडों का यूज न करें।

7. खुली सॉस और डिप्स

मेयोनेज़, क्रीम बेस्ड डिप्स और खुली सॉस लंबे समय तक गर्म होने पर खराब हो सकती हैं। पैकेजिंग और स्मैल जरूर चैक करें, ताकि चीज बर्बाद न हो।

8. फूले हुए डिब्बाबंद फूड प्रोडक्ट

यदि कैन फूला हुआ है, जंग लगा है या लीक कर रहा है, तो उसे बिना खोले ही फेंक दें। ये खराब होने का साइन है इसलिए इसे फेंकना बेहतर है।

9. एक्सपायरी डेट पार कर चुके पैक्ड फूड

बारिश के मौसम में एक्सपायरी के बाद रखा पैक्ड फूड इन्फैक्शन का खतरा बढ़ा सकता है। रखने और फेकने से पहले तारीख जरूर चैक करेते रहें, ताकि बर्बाद न हो।

10. बदरंग या चिपचिपे फूड

यदि किसी भी खाने का रंग बदल गया है, सतह चिपचिपी हो गई है या अजीब महक आ रही है, तो उसे तुरंत बाहर कर दें। फफूंदी लगने या फिर बदबू आने पर इसे तुरंत फेंके।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सिर्फ Recipes नहीं! Airfryer के ये 5 मानसून Hacks जान बदल जाएगा आपका किचन रूटीन
Swiggy के भारी डिस्काउंट ने उड़ाए होश, वायरल बिल पर लोगों ने लिए जमकर मजे