
Mango Curd Curry Recipe: आम का सीजन आ चुका है। मार्केट में विभिन्न वैरायटी के आम कम दाम में उपलब्ध हो रहे हैं। ऐसे में अगर आप आम को सिर्फ फल की तरह खा रहे हैं तो यकीन मानिए यह पुराना आईडिया हो चुका है। आप आम को फल नहीं बल्कि सब्जी करी की तरह खा सकते हैं। आईए जानते हैं रोटी या फिर चावल के साथ कैसे मैंगो करी का स्वाद लिया जा सकता है।
आम का कालन या आम- दही वाला रायता बिना नारियल के आसानी से बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको निम्नलिखित सामग्री चाहिए होगी।
एक कढ़ाही गरम करें और तेल डालकर राई तड़काएँ। फिर मेथी डालें और रंग बदलने पर सूखी लाल मिर्च डालकर भूनें। अब कटे हुए प्याज डालकर भूनें और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। इसकी कच्ची महक जाने पर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर एक मिनट चलाएँ। अब इसमें कटा हुआ आम, दो बड़े चम्मच पानी, करी पत्ता और स्वादानुसार नमक डालकर आम के गलने तक ढककर पकाएँ। पकने पर आँच धीमी करके, पानी मिलाकर फेंटा हुआ दही डालें। अब एक मिनट चलाकर गैस बंद कर दें।
मैंगो करी को आप सूप की तरह भी ट्राई कर सकते हैं। आप चाहे तो इसे चावल या फिर घी लगी हुई रोटी के साथ खाकर देखें। यकीन मानिए मैंगो करी आप रोजाना खाना पसंद करेंगे। करी को ठंडा नहीं बल्कि गरम ही सर्व करें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.