
Best Way To Store Tomatoes: टमाटर हमारे रोजमर्रा के खाने का अहम हिस्सा हैं। इन्हें सलाद, सब्जी या सूप में शामिल करने से स्वाद भी बढ़ता है और सेहत भी फिट रहती है। लेकिन अक्सर परेशानी तब होती है जब फ्रेश खरीदे गए टमाटर जल्दी सड़ जाते हैं और झुर्रियों वाले या नरम हो जाते हैं। इसी समस्या का समाधान एक फूड एक्सपर्ट ने बताया है, जिसकी मदद से आपके टमाटर लंबे समय तक ताजा और जूसी बने रहेंगे।
टमाटर की त्वचा (skin) उसके रस को अंदर बनाए रखने में मदद करती है। लेकिन जिस हिस्से से टमाटर डंठल (vine) से जुड़ा होता है, वहीं से रस बाहर निकल सकता है। इसी वजह से टमाटर जल्दी सूखकर मुलायम और झुर्रीदार हो जाते हैं। एक्सपर्ट ने क्या हैक बताया आइए जानते हैं।
खाने-पीने की वेबसाइट Serious Eats के मुताबिक, टमाटरों को हमेशा सपाट जगह (जैसे प्लेट) पर डंठल वाला हिस्सा नीचे करके रखना चाहिए। ऐसा करने से वह हिस्सा सील हो जाता है और रस बाहर नहीं निकलता, जिससे टमाटर लंबे समय तक जूसी रहते हैं। आप फ्रीज से बाहर ही टमाटर को इस तरह लंबे वक्त तक फ्रेश रख सकते हैं।
एक यूट्यूबर EatWithEvidence ने भी एक आसान और असरदार उपाय बताया। इसके लिए आपको चाहिए:
10 कप पानी
¼ कप सफेद सिरका
सबसे पहले पानी और सिरके का घोल तैयार करें और उसमें टमाटरों को 2 मिनट तक डुबोकर रखें। यह घोल टमाटरों की सतह पर मौजूद बैक्टीरिया और फफूंद के बीजाणुओं (mould spores) को खत्म कर देता है। इसके बाद टमाटरों को अच्छी तरह सुखाना बेहद जरूरी है, खासकर डंठल वाले हिस्से को। अगर नमी रह जाएगी तो वहां से दोबारा फफूंद लग सकती है। अच्छी तरह पोंछ कर इसे स्टोर करें। इससे टमाटर लंबे समय तक फ्रेश बना रहता है।
और पढ़ें: Kitchen Cleaning Tips: किचन सिंक को गीला छोड़ना कितना खतरनाक? जानें क्लीनिंग एक्सपर्ट से
टमाटर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इनमें मौजूद लाइकोपीन हृदय स्वास्थ्य को बेहतर करता है, कैंसर से बचाव में मदद करता है और सनबर्न से भी सुरक्षा देता है। यही नहीं, ये विटामिन C, पोटैशियम और फाइबर का भी अच्छा सोर्स होता है।
इसे भी पढ़ें: Cooking Oil: क्या आप भी खा रहे हैं जहर? प्रशांत देसाई ने बताए 5 ऑयल जो बिगाड़ देंगे हेल्थ
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.