
मानसून में नमी बढ़ने के कारण घर में सीलन, बंद कमरों और गीली दीवारों से अजीब सी बदबू आने लगती है। ऐसे में लोग एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उसकी खुशबू कुछ समय बाद खत्म हो जाती है। अगर आप घर को लंबे समय तक नेचुरल तरीके से महकाना चाहते हैं, तो कुछ खुशबूदार इंडोर पौधे बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ये पौधे न सिर्फ घर की हवा को फ्रेश बनाते हैं, बल्कि घर की सुंदरता भी बढ़ाते हैं।
जैस्मिन के छोटे सफेद फूल अपनी मनमोहक और ताजगी भरी खुशबू के लिए पसंद किए जाते हैं। इसे ऐसी जगह रखें जहां हल्की धूप मिलती हो, ताकि मानसून में भी इसकी महक बरकरार रहे।
गार्डेनिया के क्रीमी सफेद फूल पूरे कमरे को नेचुरल फ्रेगरेंस से भर देते हैं। पर्याप्त रोशनी और हल्की नमी मिलने पर यह अच्छी तरह बढ़ता है।
लैवेंडर की हल्की सुगंध स्ट्रेस कम करने और कमरे को फ्रेश महसूस कराने में मदद करती है। इसे खिड़की के पास रखें, जहां अच्छी रोशनी आती हो।
इसे भी पढ़ें- बच्चे को है एलर्जी? घर में भूलकर भी न लगाएं ये 5 पौधे, बढ़ सकती है परेशानी
मोगरा इंडियन होम्स का पसंदीदा फ्रेगरेंस पौधा है। इसके फूलों की खुशबू मानसून की सीलन भरी महक को काफी हद तक कम महसूस कराती है।
रोजमेरी की पत्तियों से आने वाली हर्बल खुशबू कमरे को नेचुरल फ्रेगरेंस देती है। यह पौधा रसोई और बालकनी दोनों के लिए बेस्ट है।
पुदीने की ताजी महक घर में फ्रेशनेस लाती है। साथ ही इसकी पत्तियों का यूज चाय और खाने में भी किया जाता है।
इसे भी पढ़ें- Old Bathtub Planter Ideas: पुराने टब को फेंके नहीं डेकोर कर बनाएं गार्डन के लिए खूबसूरत प्लांटर्स
लेमन बाम की पत्तियों से नींबू जैसी हल्की खुशबू आती है, जो बंद कमरों की बदबू को कम करने में मदद करती है।
सुगंधराज के फूलों की तेज और मनमोहक खुशबू पूरे घर का माहौल बदल सकती है। इसे अच्छी रोशनी वाली जगह पर रखें।
स्वीट बेसिल की पत्तियों से हल्की मसालेदार और ताजी खुशबू आती है। यह इंडोर हर्ब गार्डन के लिए भी अच्छा है।
लेमनग्रास की साइट्रस खुशबू मानसून के दौरान घर को ताजगी से भर देती है। इसकी पत्तियों का उपयोग हर्बल चाय में भी किया जाता है।
इसे भी पढ़ें- Lepan Art Planters Design: एक प्लांटर, डबल डेकोरेशन! लेपन आर्ट वाले इन खूबसूरत प्लांटर्स पर दिल हार बैठेंगे आप
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.