Red Flower Plants: घर की रौनक बढ़ा देंगे ये 5 लाल फूलों वाले पौधे

Published : Jan 19, 2026, 07:10 AM IST

Red Flower Plants For Home: अगर आप अपने घर की खूबसूरती को बढ़ाना चाहते है और घर के माहौल को पॉजिटिव बनाना चाहते हैं, तो आप ये खूबसूरत पांच लाल रंग के पौधे घर में लगा सकते हैं। जो झटपट लग भी जाएंगे और घर को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाएंगे। 

PREV
15

लाल गुलाब

लाल गुलाब बहुत ही खूबसूरत लगता है। ये पूजा और सजावट दोनों में काम आ सकता है। इसकी खुशबू से मन को शांत मिलती है और ये फूल घर के माहौल को पॉजिटिव बनाता है। आप 8 से 10 इंच के गमले में लाल गुलाब के पौधे को लगा सकते हैं। मिट्टी में गार्डन सॉइल, गोबर खाद और रेत तीनों मिलाएं और इसे 4 से 5 घंटे की धूप रोजाना दिखाएं। महीने भर में ही आपका पूरा गमला लाल गुलाबों से सज जाएगा।

और पढे़ं- Flower Gardening Tips: घर को एस्थेटिक और कूल लुक देंगे सफेद फूल वाले ये 5 पौधे

25

गुड़हल का पौधा

गुड़हल का पौधा न केवल खूबसूरत होता है, बल्कि मां दुर्गा को अर्पित किया जाता है। ये बाल और स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें बहुत जल्दी फूल लगने लगते हैं। आप इस पौधे को बड़े से गमले या जमीन में लगा सकते हैं, इसे धूप वाली जगह में रखें और हफ्ते में दो से तीन बार पानी दें।

35

जेरेनियम

जेरेनियम एक बहुत ही खूबसूरत पेटल्स वाला रेड फ्लावर है। ये खूबसूरत होने के साथ घर में मच्छर और मक्खियों को भगाने में मदद करता है। इसे आप एक मीडियम साइज के गमले में लगा सकते हैं। इसे बहुत ज्यादा देखभाल या पानी देने की जरूरत भी नहीं होती है। इसे कम धूप में बालकनी या खिड़की के पास रखें।

45

एन्थूरियम

एन्थूरियम एक बेहद ही खूबसूरत लाल फूल का प्लांट है, जो घर की सुंदरता को बढ़ाने के साथ घर की हवा को भी साफ करता है। इसमें लंबे समय तक फूल लगे रहते हैं। आप अपने लिविंग रूम में डेकोरेशन के लिए ये प्लांट लगा सकते हैं। इसे सीधी धूप में ना रखें, इसे हल्की रोशनी और थोड़ा पानी ही देना पड़ता है।

55

बोगनवेलिया

बोगनवेलिया एक बहुत ही खूबसूरत प्लांट है, जिसे आप घर के बाहर लगा सकते हैं। ये बहुत मजबूत और लंबे समय तक खिलने वाला फूल होता है। वास्तु के अनुसार, ये घर के लिए बहुत पॉजिटिव माना जाता है। इसे आप गमले या जमीन में लगा सकते हैं। दीवार या ग्रिल के पास लगाने से इसकी बेल अच्छे से फैलती है।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories