Cement Planter Design: सीमेंट प्लांटर गार्डनिंग के लिए मजबूत, टिकाऊ और स्टाइलिश विकल्प हैं। जानें बालकनी, टैरेस और गार्डन के लिए 5 ट्रेंडी सीमेंट प्लांटर डिजाइन, जो आपके स्पेस को देंगे मॉडर्न और आकर्षक लुक।
गार्डनिंग का शौक आज हर घर में देखने को मिलता है, लेकिन सही प्लांटर चुनना उतना ही जरूरी है जितना सही पौधा लगाना। अगर आप ऐसे प्लांटर की तलाश में हैं जो टिकाऊ हो, मौसम के बदलाव से खराब न हो और दिखने में भी स्टाइलिश लगे, तो सीमेंट प्लांटर बेस्ट ऑप्शन है। इसमें न टूटने का डर है और न ही आसानी से फूटते हैं। बालकनी, टैरेस या गार्डन-हर जगह ये परफेक्ट फिट बैठते हैं। आइए देखते हैं 5 ट्रेंडी सीमेंट प्लांटर डिजाइन, जो आपके गार्डन एरिया को मॉडर्न और अट्रैक्टीव बना देंगे।
26
मिनिमलिस्ट सिलिंड्रिकल प्लांटर
अगर आप सिंपल और क्लीन लुक पसंद करते हैं, तो सिलिंड्रिकल सीमेंट प्लांटर आपके लिए बेस्ट हैं। इनका सादा डिजाइन मॉडर्न इंटीरियर और बालकनी सेटअप में आसानी से फिट हो जाता है। इन्हें आप इनडोर और आउटडोर दोनों जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। छोटे पौधों से लेकर मीडियम साइज प्लांट्स के लिए ये परफेक्ट रहते हैं।
36
टेक्सचर्ड या स्टोन फिनिश प्लांटर
नेचुरल लुक देने के लिए टेक्सचर्ड या स्टोन फिनिश वाले सीमेंट प्लांटर काफी ट्रेंड में हैं। ये प्लांटर गार्डन को रस्टिक और एलीगेंट टच देते हैं। खासकर अगर आपके पास ओपन टैरेस या लॉन है, तो ये डिजाइन वहां बेहद खूबसूरत लगते हैं।
46
ज्योमेट्रिक डिजाइन प्लांटर
आजकल ज्योमेट्रिक शेप्स वाले प्लांटर जैसे हेक्सागन, क्यूब या ट्रायंगल डिजाइन काफी पॉपुलर हैं। ये आपके गार्डन को एक कंटेम्पररी और यूनिक लुक देते हैं। इन्हें आप टेबल डेकोर या बालकनी शेल्फ पर भी रख सकते हैं।
56
हैंगिंग सीमेंट प्लांटर
अगर आपके पास जगह कम है, तो हैंगिंग सीमेंट प्लांटर एक स्मार्ट चॉइस है। इन्हें दीवार या रेलिंग पर टांगकर आप अपनी बालकनी को ग्रीन और स्टाइलिश बना सकते हैं। छोटे पौधों और ट्रेलिंग प्लांट्स के लिए ये डिजाइन बेस्ट है।
अगर आप एक साथ कई पौधे लगाना चाहते हैं, तो मल्टी-लेवल या स्टैंड वाले सीमेंट प्लांटर चुनें। ये न सिर्फ स्पेस सेव करते हैं बल्कि आपके गार्डन को एक ऑर्गनाइज्ड और प्रीमियम लुक भी देते हैं। टैरेस गार्डन के लिए ये डिजाइन बहुत यूजफुल है।