Clay Planter Designs: बालकनी और टैरेस गार्डनिंग के लिए मिट्टी के गमलों की 5 शानदार और मजबूत डिज़ाइन जानें। ट्रेडिशनल से लेकर सेल्फ-वॉटरिंग प्लांटर्स तक, ये आइडियाज आपके घर को देंगे नेचुरल और स्टाइलिश ग्रीन लुक।
मिट्टी के गमले यानी क्ले प्लांटर्स आज भी गार्डनिंग के लिए सबसे बेस्ट विकल्प माने जाते हैं। ये न सिर्फ नेचुरल लुक देते हैं, बल्कि पौधों की ग्रोथ के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। बालकनी हो या टैरेस, सही डिजाइन के गमले आपके छोटे से स्पेस को भी खूबसूरत ग्रीन कॉर्नर में बदल सकते हैं। खास बात यह है कि मिट्टी के गमले हवा और नमी का संतुलन बनाए रखते हैं, जिससे पौधे स्वस्थ रहते हैं। अगर आप अपने घर को स्टाइलिश और इको-फ्रेंडली तरीके से सजाना चाहते हैं, तो ये 5 क्ले प्लांटर डिज़ाइन आपके लिए परफेक्ट हैं।
26
ट्रेडिशनल गोल मिट्टी का गमला
ट्रेडिशनल गोल गमले कभी भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होते। इनका सिंपल और क्लासिक डिजाइन हर तरह के पौधों के साथ अच्छा लगता है। तुलसी, मनी प्लांट या फूलों वाले पौधों के लिए ये परफेक्ट ऑप्शन है। ये गमले मजबूत होते हैं और लंबे समय तक चलते हैं।
36
हैंगिंग क्ले प्लांटर
अगर आपके पास जगह कम है, तो हैंगिंग क्ले प्लांटर्स बेस्ट चॉइस हैं। इन्हें बालकनी या टैरेस की रेलिंग या छत से लटकाया जा सकता है। ये न सिर्फ स्पेस सेव करते हैं बल्कि आपकी बालकनी को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक भी देते हैं। इनमें ट्रेलिंग प्लांट्स बेहद खूबसूरत लगते हैं।
46
पेंटेड या डिजाइनर क्ले प्लांटर
साधारण गमलों को रंग-बिरंगे पेंट और आर्टवर्क से डिजाइनर बनाया जा सकता है। ये प्लांटर्स आपके गार्डन को यूनिक और आकर्षक लुक देते हैं। आप अपने होम डेकोर के हिसाब से इन्हें कस्टमाइज भी कर सकते हैं। यह विकल्प खासकर उन लोगों के लिए है जो क्रिएटिव टच पसंद करते हैं।
स्क्वायर शेप वाले गमले मॉडर्न होम डेकोर के लिए परफेक्ट माने जाते हैं। ये कम जगह में ज्यादा पौधे लगाने की सुविधा देते हैं और लाइन में सजाने पर बेहद स्टाइलिश लगते हैं। छोटे पौधों और हर्ब्स के लिए यह डिजाइन बहुत उपयोगी है।