Promise Day Plant: वादे की गहराई पौधे की हरियाली से होगी तय! प्रॉमिस डे पर लगाएं 5 एवरग्रीन प्लांट

Published : Feb 11, 2026, 10:18 AM IST

Evergreen Plants For Promise Day: 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है। एक दूसरे पर भरोसा, प्यार बनाए रखने के लिए कपल वादा करते हैं। ताउम्र ग्रीनरी के बीच प्यार परवान चढ़े, इसके लिए घर में कुछ एवरग्रीन प्लांट आज के दिन जरूर लगाएं। 

PREV
16

प्रॉमिस डे प्यार, भरोसे और साथ निभाने के वादों का दिन होता है। इस खास मौके पर अक्सर लोग गिफ्ट्स देते हैं, लेकिन अगर आप कुछ ऐसा देना चाहते हैं जो लंबे समय तक साथ निभाए, तो एवरग्रीन प्लांट्स से बेहतर कुछ नहीं। पौधे न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि रिश्तों की तरह देखभाल और धैर्य की सीख भी देते हैं। प्रॉमिस डे पर ये 5 प्लांट लगाएं।

26

मनी प्लांट

मनी प्लांट को रिश्तों में पॉजिटिव एनर्जी और ग्रोथ का प्रतीक माना जाता है। यह पौधा कम देखभाल में भी तेजी से बढ़ता है, ठीक वैसे ही जैसे प्यार अगर सही माहौल मिले तो मजबूत होता चला जाता है। प्रॉमिस डे पर मनी प्लांट लगाना साथ मिलकर आगे बढ़ने का वादा दिखाता है। लो मेंटेनेस इस प्लांट बेडरुम, ड्राइंग रुम में जरूर रखें।

36

स्नेक प्लांट 

स्नेक प्लांट बेहद मजबूत और एवरग्रीन होता है। यह खराब हवा को भी शुद्ध करता है। रिश्ते में यह पौधा मुश्किल हालात में भी साथ निभाने और मजबूती से खड़े रहने का प्रतीक माना जाता है। इस प्लांट को कई दिनों के बाद पानी की जरूरत है। बिना खाद भी यह प्लांट सर्वाइव करता है।

46

पीस लिली

पीस लिली शांति, समझदारी और संतुलन का प्रतीक है। यह पौधा रिश्ते में झगड़ों को कम करने और आपसी समझ बढ़ाने का संदेश देता है। प्रॉमिस डे पर इसे लगाना एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने का वादा माना जाता है। इस प्लांट को घर में लगाने से एक ग्रीनरी ब्यूटी छा जाती है।

56

तुलसी का पौधा

तुलसी सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि रिश्तों में पवित्रता और समर्पण का प्रतीक भी मानी जाती है। प्रॉमिस डे पर तुलसी लगाना जीवनभर एक-दूसरे का ख्याल रखने और साथ निभाने का संकल्प का प्रतीक है। ये तमाम प्लांट एवरग्रीन हैं। इन प्लांट की ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। बस प्यार के साथ इसे ताउम्र अपने घर में रख सकते हैं।

66

एरेका पाम

एरेका पाम घर में पॉजिटिव वाइब्स और फ्रेशनेस लाता है। इसे इंडोर और आउडोर दोनों जगह पर रख सकते हैं। यह पौधा बताता है कि जैसे रिश्ते को खुली हवा और स्पेस की जरूरत होती है, वैसे ही प्यार भी आजादी में खिलता है।

इसे भी पढ़ें: Tomato Plant Pest Control: टमाटर प्लांट से कीड़े हटाएं, गार्डनर की 3 ट्रिक आजमाएं

Indoor Lucky Plants For Home: बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी, स्टडी रूम के लिए गुड लक प्लांट

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories