Diabetes Remedy: एलोवेरा से नीम तक, ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार हैं ये 5 आयुर्वेदिक पौधे

Published : Mar 07, 2026, 04:30 PM IST

Ayurvedic Plants For Diabetes: डायबिटीज के इलाज के लिए आप भी डॉक्टर के चक्कर लगाते हैं, तो हम आपको बताते हैं कि कैसे आप 5 पौधों की मदद से इसे कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे कई पौधे हैं, जिनकी पत्तियां, बीज या जूस ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करते है...

PREV
15
एलोवेरा

एलोवेरा लगभग हर घर में लगाया जाता है, ये कई बीमारियों के लिए नेचुरल मेडिसिन माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते है। सुबह खाली पेट एलोवेरा का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है। आप ताजा पत्ते का जेल निकालकर पानी में मिलाकर इसका जूस बनाएं।

और पढे़ं- बाथरूम में भी उगेंगे ये 5 हाउसप्लांट्स, बिना धूप के भी रहेंगे हरे-भरे

25
गुड़मार

गुड़मार को आयुर्वेद में शुगर नाशक कहा जाता है। ये शरीर में शुगर के अब्जॉर्प्शन को कम करने में मदद करता है और मीठा खाने की क्रेविंग को भी कम करने में मदद करता है। आप इसका इस्तेमाल करने के लिए इसकी पत्तियों का सुखाकर पाउडर बना लें। एक चम्मच पानी के साथ इसे मिलाएं और इसका सेवन करें। आप गुड़मार की पत्तियों की चाय भी बना सकते हैं।

35
करेले का पौधा

करेले का पौधा घर में आसानी से उगा सकते हैं। ये बेल वाला पौधा होता है, जो डायबिटीज के लिए सबसे फेमस और असरदार उपाय में से एक है। इसमें चारंटिन और मोमोरडिसिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करते हैं। आप सुबह खाली पेट करेले का जूस पी सकते हैं या करेले का इस्तेमाल सूप या सब्जी में करके अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

45
मेथी का पौधा

किचन गार्डन में मेथी का पौधा भी आसानी से उगाया जा सकता है। मेथी की पत्ती और इसके बीज दोनों डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं। इसमें फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को धीरे धीरे बढ़ने देता है। रात में आप मेथी की पत्तियों और दाने को भिगो दें, सुबह उसका पानी पिएं या मेथियों की पत्ती की सब्जी बनाकर इसका सेवन करें।

55
नीम का पौधा

आयुर्वेद में नीम के पौधे को चमत्कारी माना गया है, इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ये शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर करने में मदद करते हैं। आप सुबह खाली पेट 4 से 5 ताजा नीम की पत्तियों को तोड़कर चबाएं। नीम का काढ़ा बनाएं या फिर उसका जूस भी पिएं। 

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories