Garden Makeover Ideas: बढ़ जाएगी घर की वैल्यू, गार्डन में जोड़ें ये 6 शानदार एलिमेंट

Published : Mar 12, 2026, 03:45 PM IST

Garden Landscaping Ideas: अगर आप अपने घर की प्रॉपर्टी वैल्यू बढ़ाना चाहते हैं, तो गार्डन में कुछ खास बदलाव करना फायदेमंद हो सकता है। जानें ऐसे गार्डन फीचर्स और लैंडस्केपिंग आइडिया, जो घर को सुंदर बनाने के साथ उसकी कीमत भी बढ़ा सकते हैं।

PREV
16
घर के गार्डन में बनवाएं पर्गोला

पर्गोला घर के गार्डन, टैरेस या आंगन में बनाया जाने वाला एक ओपन स्ट्रक्चर होता है, जिसमे ऊपर लकड़ी, मेटल या फाइबर की पट्टियां लगाई जाती हैं। इसमे फूलों वाली बेल बेहद खूबसूरत दिखती है। मनी प्लांट, बूगनविलिया या अन्य बेल वाले पौधे इस पर लगाए जाते हैं, जो नेचुरल छाया के साथ ठंडक का एहसास कराते हैं। इसे लगाने भर से ही आपके घर के वैल्यू इंक्रीज होगी।

26
गार्डन में सोलर पावर लाइटिंग

घर के छोट से गार्डन को आकर्षक लुक देने के लिए आप सोलर पावर लाइटिंग का यूज कर सकते हैं। इलेक्ट्रिक वायरिंग में अक्सर मेहनत लगती है और यह महंगी होती है। इसके बजाय सोलर-पावर्ड लाइटिंग बिना किसी परेशानी के आपके गार्डन को रात में जगमग रखेगी

36
गार्डन में लगाएं ब्यूटीफुल प्लांटर्स

वाइन फ्लावर प्लांट में बेल के साथ फूल आते हैं। आप अपराजिता, मधुमालती (रंगून क्रीपर), बोगनविलिया, मॉर्निंग ग्लोरी आदि वाइन प्लांट चुन सकती हैं। इससे न सिर्फ आपका गार्डन रंगीन दिखेगा बल्कि डिफरेंट रंग एड हो जाएंगे। चाहे तो रंगीन पत्तियों वाले पौधे भी लगा सकते हैं।

46
बगीचे में लगाएं स्टेटमेंट ट्री

फूलों की क्यारियों और गमलों के पौधों के साथ ही आप घर के बगीचे में स्टेटमेंट ट्री भी लगा सकते हैं। अगर घर में बगीचा बढ़ा है, तो ये काम आसानी से हो सकता है। आप अनार, संतरे या फिर सुनहरे, रंग-बिरंगे या लाल पत्तों वाले जापानी मेपल, मैगनोलिया या डॉगवुड जैसे फूल वाले पेड़ लगा सकते हैं। 

और पढ़ें: Summer Gardening Tips for Terrace: भीषण गर्मी में भी हरा-भरा रहेगा रूफ गार्डन, अपनाएं ये 5 आसान तरीके

56
गार्डन में ईंट की सड़क

ईंट एक क्लासिक फर्श का ऑप्शन है, जो आंगन या वॉकवे को बेहद खूबसूरत लुक देता है। आप गार्डन के बीच में ईंद की सड़क बनवा सकते हैं ताकि बीच में चला जा सके और पैरों में मिट्टी भी न लगे। इस प्रकार से आपका गार्डन भी सुंदर दिखेगा और घर की कीमत में भी इजाफा होगा।

और पढ़ें: AC वाले कमरे में भी नहीं मुरझाएंगे ये 6 Indoor Plants,गर्मी में घर रहेगा हरा-भरा

66
फ्रंट एंट्री कोर्टयार्ड में बैठने की व्यवस्था

सुंदर बगीचे में आकर कुछ पल बिताना सिर्फ घरवालों को नहीं बल्कि मेहमानों को भी अच्छा लगेगा। आप 3 सीटर बेंच या आयरन फैंसी चेयर ऐसे स्थान में डाल सकते हैं। ये न सिर्फ दिखने मेंअच्छा लगेगा बल्कि घर की शोभा भी बढ़ाएगा।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories