फ्रेंडशिप डे पर फूल नहीं, दें ये 7 Lucky Plants! जानें कौन-सा पौधा क्या मैसेज देता है

Published : Jul 31, 2026, 11:00 AM IST
Best Friendship Plants

सार

Symbolic Plants for Friendship: फ्रेंडशिप डे पर फूलों की जगह दें Lucky Plants। जानें जेड प्लांट, स्नेक प्लांट, लकी बैम्बू, पीस लिली, मनी प्लांट, सक्यूलेंट और स्पाइडर प्लांट का खास मतलब। कौन-सा पौधा दोस्ती, सफलता, गुड लक और खुशहाली का संदेश देता है, यहां पढ़ें।

फ्रेंडशिप डे पर बुक्के देने की बजाय ऐसा गिफ्ट चुनें जो लंबे समय तक दोस्ती की याद दिलाए। फ्रेंडशिप डे पर गिफ्ट करें ये 7 Lucky Plants जो न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि हर पौधा एक खास मैसेज और इमोशन को भी दर्शाता है। जानें 7 ऐसे पौधों के बारे में जिन्हें बेस्ट फ्रेंड को देना शुभ और यादगार होगा।

1. जेड प्लांट – समृद्धि और सफलता का प्रतीक

जेड प्लांट को गुड लक और आर्थिक तरक्की का प्रतीक माना जाता है। इसे दोस्त को गिफ्ट करना इस बात का मैसेज देता है कि आप उसके उज्ज्वल भविष्य, सफलता और खुशहाल जीवन की कामना करते हैं। यह कम देखभाल में भी आसानी से बढ़ता है।

2. स्नेक प्लांट – मजबूत और लंबी दोस्ती का संदेश

स्नेक प्लांट अपनी मजबूती और लंबे समय तक टिके रहने की क्षमता के लिए जाना जाता है। यह दोस्ती में विश्वास, स्थिरता और हर परिस्थिति में साथ निभाने का प्रतीक माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- डेकोर के लिए सिंपल नहीं, इन 7 स्टाइलिश शेप में ट्रेन करें स्नेक प्लांट

3. पीस लिली – शांति और सकारात्मक रिश्तों का प्रतीक

पीस लिली अपने सफेद, पीले और गुलाबी फूलों के कारण शांति, सम्मान और पॉजिटीव एनर्जी का मैसेज देती है। यह उन दोस्तों के लिए बेस्ट गिफ्ट है जिनके जीवन में आप हमेशा सुकून और खुशियां देखना चाहते हैं।

4. लकी बैम्बू – गुड लक और तरक्की की शुभकामना

लकी बैम्बू को फेंगशुई में सौभाग्य और सफलता का पौधा माना जाता है। फ्रेंडशिप डे पर इसे गिफ्ट करना दोस्त के जीवन में खुशहाली, नए अवसर और अच्छी किस्मत की कामना करने जैसा है।

5. पोथोस (मनी प्लांट) – विकास और खुशहाली का संकेत

मनी प्लांट तेजी से बढ़ने वाला पौधा है। यह रिश्तों में ग्रोथ, पॉजिटीव सोच और समृद्धि का प्रतीक है। इसे घर या ऑफिस दोनों जगह आसानी से रखा जा सकता है।

6. सक्यूलेंट – हमेशा साथ निभाने का वादा

सक्यूलेंट कम पानी में भी लंबे समय तक जीवित रहते हैं। यही वजह है कि इन्हें मजबूत रिश्तों, धैर्य और हर परिस्थिति में साथ देने का प्रतीक माना जाता है। व्यस्त दोस्तों के लिए यह एक शानदार गिफ्ट है।

इसे भी पढ़ें- Low Budget Garden Ideas: कम बजट में लग्जरी गार्डन का सपना होगा पूरा, अपनाएं ये आसान तरीके

7. स्पाइडर प्लांट – खुशियों और नई शुरुआत का मैसेज

स्पाइडर प्लांट तेजी से बढ़ता है और नए पौधे तैयार करता है। यह नई शुरुआत, खुशियों और रिश्तों में लगातार बढ़ती मजबूती का प्रतीक माना जाता है। इसकी आसान देखभाल इसे फ्रेंडशिप डे का परफेक्ट गिफ्ट है।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Low Budget Garden Ideas: कम बजट में लग्जरी गार्डन का सपना होगा पूरा, अपनाएं ये आसान तरीके
डेकोर के लिए सिंपल नहीं, इन 7 स्टाइलिश शेप में ट्रेन करें स्नेक प्लांट