
Small Indore Plants for Home: आजकल प्रदूषण इतना ज्यादा है कि ज्यादातर लोग घर में पेड़-पौधे लगाना पसंद करते हैं। ये हवा साफ करने के साथ घर की सुंदरता बढ़ाते हैं। उत्तर भारत, खासकर गंगा के मैदानी इलाकों, जैसे कानपुर, लखनऊ, दिल्ली आदि में प्लांट लगाना आसान नहीं है। गर्मियों में तापमान 45 डिग्री, सर्दियों में 10 डिग्री तो मानसून में नमी ज्यादा रहती है। जिस वजह से पौधे अक्सर खराब हो जाते हैं, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। हम लेकर आए हैं ऐसे 8 Flower Plants जिन्हें आसानी से घर के अंदर कम जगह में उगाया जा सकता है, साथ ही ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं पड़ती है।
ये पौधा खूबसूरत दिखने के साथ रंग-बिरंगी पत्तियों के साथ आता है। यह गर्मियों के मौसम में अच्छे से खिलता है। खास बात है कि इसे खिलने के लिए धूप नहीं बल्कि 12-14 घंटे तक अंधेरे की जरूरत होती है। आप इसमें ज्यादा पानी न दें। वरना ये खराब हो सकता है।
ये पौधा होम डेकोर के लिए परफेक्ट है। यह चमकदार और दिल जैसे फूल वाली पत्तियों के साथ आता है। अगर इसे लगा रहे हैं तो साधारण या रेतीली मिट्टी की बजाय ऑर्किड मिक्स मिट्टी का यूज करें। इस पौधे को पानी ज्यादा पसंद है, यह नमी और छोटे से गमले में अच्छे से खिलता है।
अगर आप टेबल के लिए पौधा ढूंढ रही हैं तो इसे चुन सकती हैं। ये छोटा से पौधा दिखने में बहुत खूबसूरत लगता है। अगर इसे लगा रहे हैं तो भूलकर भी पत्तियों में पानी न डालें। मिट्टी को ही पानी दें और पानी भी RO या फिल्टर का इस्तेमाल करें।
ये भी पढे़ं- Viral Garden Tip: बगीचे से चूहे होंगे छूमंतर, चिड़ियों की चहचहाहट गूंजेगी-बस करें ये आसान बदलाव
मोटे तने पर आने वाला ये पौधा मोटे तने पर आते है, साथ में गुलाबी-सफेद रंग की पत्तियां सुंदरता बढ़ा देती हैं। आप भी लिविंग रूम के लिए कुछ अलग और यूनिक सा पौधा तलाश रहे हैं तो इसे चुनें। तेज रोशनी, कम पानी और रेतीली मिट्टी में आसानी के उगाया जा सकता है।
स्मॉल होम के लिए हैगिंग स्टाइल वाला लिपस्टिक पौधा चुना जा सकता है, जो लाल रंग के फूल देता है। इसे नमी बहुत पसंद है। आप हर 2-3 दिन में पानी दें, साथ ही रेतीली मिट्टी का इस्तेमाल करें। गर्मियों में हर रोज हल्की यानी मिस्टिंग भी कर सकते हैं। ऑनलाइन-ऑफलाइन ये आसानी से मिल जाएगा।
ये भी पढे़ं- Negative Thorny Plants: 5 कांटेदार पौधे जो घर में लाते हैं नेगेटिव एनर्जी, आज ही करें बाहर
होम डेकोर का खर्चा बनाने के लिए गोल्डफिश प्लांट बेस्ट ऑप्शन है। ये नारंगी रंग के फूल देता है, जो बिल्कुल मछली जैसे दिखते हैं। खास बात है कि इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है। आप अमेजन-फ्लिपकार्ट से इसे आसानी के खरीद सकती हैं।
अफ्रीकी मूल का पौधा नीले रंग की खूबसूरत पत्तियों संग आता है। आप इसे किसी समय लगा सकते हैं। सीधी धूप में रखने से बचें वरना खराब हो जाएगा। इनडायरेक्ट सनलाइट बिल्कुल मुफीद रहती है।
पौधे के घर को नेचुरल महक देना चाहते हैं तो होया प्लांट लगाएं। ये मोम जैसे सुंगधित फूलों देता है। साथ ही इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है। आप 6-7 घंटे की धूप दिखाएं। ध्यान देने वाली बात है कि फूल आने वाली डंडी को न कांटे वरना प्लांट खराब हो सकता है।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.