
गर्मी से बारिश के मौसम तक अपराजित की बेल में खूब फूल आते हैं। वहीं कुछ गलतियों के कारण बेल तो बढ़ती है लेकिन अचानक से फूल आना बंद हो जाते हैं। अगर आपके अपराजिता के प्लांट के साथ भी ऐसा ही हो रहा है, तो उसके पीछे कुछ कारण शामिल हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों अपराजिता में अचानक से फूल कम हो जाते हैं।
अपराजिता बेल को कम से कम से कम रोजाना 5 से 6 घंटे की सीधी धूप चाहिए होती है। अगर आपकी बालकनी में धूप सही से नहीं आ रही है, तो पौधा तो हरा भरा रहेगा लेकिन फूल कम आएंगे।
कई बार पौधों में अधिक खाद डाल दी जाती है, जिसका बुरा असर दिखता है। यदि बार-बार नाइट्रोजन वाली खाद डाल रहे हैं, तो यह पौधे के ग्रोथ में तो मदद करेगा लेकिन फूलों के लिए फास्फोरस और पोटाश जरूरी होता है। तो आपको नाइट्रोजन वाली खाद की बजाय पोटाश की खाद का इस्तेमाल करना चाहिए। महीने में 1 से 2 बार बार केले के छिलके की खाद पौधे को दे सकते हैं।
अगर अपराजिता की बेल बहुत लंबी और उलझी हुई है, तो उसमें भी फूल कम आएंगे। सूखी और कमजोर टहनियों कि अगर छंटाई कर दी जाए तो नई ब्रांच निकलना शुरू होंगी और इससे फूल भी आने लगेंगे।
अगर आपको लगता है कि गर्मियों में बहुत ज्यादा पानी देने से पौधे स्वस्थ रहेंगे, तो ऐसा बिल्कुल ना करें। अपराजिता बेल को हल्की नमी वाली मिट्टी पसंद होती है। गमले में लगातार गीली मिट्टी रहने से उसकी पौधे की जड़े कमजोर पड़ने लगती हैं और साथ ही फूल भी कम आते हैं। तो दिन में एक बार पानी डालें और मिट्टी को चेक करने के बाद ही दूसरे दिन पानी डालें।
ध्यान रखें कि अगर अपराजिता का पौधा गमले में लगा है, तो उसकी जल निकासी अच्छी होनी चाहिए वरना पौधा खराब हो जाएगा। अगर आप दिये उपाय को अपनाते हैं तो करीब 2 से 4 हफ्ते के भीतर ही अपराजिता में नई कलियां और फूल दिखाई पड़ने लगेंगे।
और पढ़ें: Fruit Tree Pruning: आम, अमरूद और नींबू में भरपूर फल चाहते हैं? जानिए छंटाई का सही समय
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.