बड़ा हो गया है एलोवेरा का पौधा? ये 3 केयर टिप्स अपनाएंगे तो सालों तक रहेगा हरा-भरा

Published : Jul 21, 2026, 08:00 PM IST
big aloe vera plant care tips

सार

Big aloe vera plant care: अगर आपके घर का एलोवेरा पौधा बड़ा हो गया है, तो उसकी सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। जानें नीचे की पत्तियां कब हटानी चाहिए, रीपॉटिंग कैसे करें, कितना पानी दें और किस तरह की धूप व मिट्टी एलोवेरा की बेहतर ग्रोथ के लिए सही रहती है।

एलोवेरा का पौधा कई औषधीय गुणों से भरा होता है। लोग अक्सर एलोवेरा जैल प्राप्त करने के लिए घरों में एलोवेरा का पौधा लगाते हैं। एलोवेरा का पौधा अगर अच्छी ग्रोथ करता है, तो यह गमले में भी काफी बड़ा हो जाता है। अगर एलोवेरा का पौधा बड़ा हो गया है, तो इसे खास देखभाल की जरूरत पड़ती है। अगर आप इसके नीचे की पत्तियों को नहीं हटाएंगे, तो इसकी स्टेम में पानी जमता जाएगा और यह पौधा खराब भी कर सकता है। जानते हैं कि बड़े एलोवेरा प्लांट की देखरेख कैसे की जाए?

हटाएं नीचे की मोटी पत्तियां

बड़े हो चुके एलोवेरा प्लांट की नीचे की पत्तियों को आपको समय-समय पर हटाना है। ऐसा करने से पौधे के स्टेम को हवा मिलती है और साथ ही पानी भी अच्छी तरीके से मिट्टी में बैठ जाता है। अगर आप पत्तियों को नहीं हटाएंगे, तो ऊपरी सतह में पानी जमा होता रहेगा। जिससे कुछ समय बाद स्टेम भी सड़ने लगेगा। पत्तियों को हटाने के बाद आपके करीब 2 से 3 दिन एलोवेरा के पौधे को पानी नहीं देना है। ऐसा करने से पौधा ठीक हो जाएगा और सड़ने की नौबत नहीं आएगी।

छोटे प्लांट की देखभाल भी जरूरी

बड़े प्लांट के साथ छोटे एलोवेरा के पौधों को भी देखभाल की जरूरत पड़ती है। आपको पौधे के नीचे की बड़ी पत्तियों को हटाने के बाद प्लांट को बड़े गमले में रीपॉट कर देना चाहिए। ऐसा करने से पौधे की ग्रोथ तेजी से होती है और प्लांट सड़ता नहीं है। 

ओवर वॉटरिंग से बचें

एलोवेरा के पौधे को अधिक पानी देने की गलती न करें। जब मिट्टी नम न दिखे तो 7–10 दिन में उसे पानी दें। एलोवेरा को रोज़ 4–6 घंटे की तेज लेकिन इडायरेक्ट धूप में रखें। सुबह की धूप प्लांट के लिए अच्छी रहती है। पौधे में अच्छी ड्रेनेज वाली रेतीली या सक्यूलेंट पॉटिंग मिक्स का यूज करें।

और पढ़ें: मानसून में सबसे पहले खराब होती हैं इन 5 पौधों की जड़ें, भूलकर भी न करें ये गलती

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

मानसून में सबसे पहले खराब होती हैं इन 5 पौधों की जड़ें, भूलकर भी न करें ये गलती
तुलसी के साथ नहीं जमती इन 3 पौधों की जोड़ी, भूलकर भी साथ में न लगाएं ये पौधे, जानिए बड़ी वजह?