टूटी कुर्सी का बेस्ट क्राफ्ट, गार्डन के लिए बनाएं प्लांटर स्टैंड

Published : Jun 02, 2026, 05:00 PM IST
Broken Chair Planter

सार

Broken Chair Planter: क्या टूटी कुर्सी से गार्डन स्टैंड बनाया जा सकता है? गार्डन स्टैंड बनाने के लिए कौन-कौन सी चीजें चाहिए? क्या प्लास्टिक की कुर्सी से भी प्लांटर बनाया जा सकता है? 

DIY Garden Stand: अगर आपके घर में भी पुरानी या टूटी हुई कुर्सियां पड़ी हैं, जिनका अब कोई इस्तेमाल नहीं है, तो उन्हें फेंकने की बजाय एक खूबसूरत गार्डन स्टैंड में बदल सकते हैं। यह आसान "वेस्ट टू बेस्ट" DIY आइडिया आपके गार्डन, बालकनी या टैरेस को यूनिक और विंटेज लुक देगा।

टूटी कुर्सी से गार्डन स्टैंड बनाने के लिए जरूरी चीजें

पुरानी या टूटी हुई कुर्सी

सैंडपेपर

पेंट और ब्रश

गमला या प्लांटर

स्क्रू और ड्रिल मशीन

वार्निश (लकड़ी को दीमक और नमी से बचाने के लिए)

और पढे़ं- सस्ते और मजबूत कंक्रीट प्लांटर से सजाएं अपना गार्डन

कैसे बनाएं पुरानी कुर्सी से गार्डन स्टैंड?

  • सबसे पहले कुर्सी को अच्छी तरह साफ कर लें। यदि लकड़ी उखड़ी हुई है या सतह खुरदरी है, तो सैंडपेपर की मदद से उसे स्मूद कर लें।
  • अब कुर्सी की पुरानी या टूटी हुई सीट को निकाल दें। यदि सीट सही स्थिति में है, तो उसके बीच में गमले के आकार का गोल छेद बनाया जा सकता है।
  • इसके बाद कुर्सी को अपनी पसंद के रंग से पेंट करें। गार्डन लुक के लिए सफेद, हरा, पीला या अन्य चमकीले रंग बहुत अच्छे लगते हैं।
  • पेंट सूखने के बाद सीट की जगह पर गमला फिट करें। जरूरत पड़ने पर गमले को स्क्रू या वायर की मदद से फिक्स किया जा सकता है।
  • अब कुर्सी को बेल वाले पौधों, फूलों के गमलों या हैंगिंग प्लांट्स से सजाएं। चाहें तो रिबन, फेयरी लाइट्स और अन्य सजावटी आइटम्स लगाकर इसे और आकर्षक बना सकते हैं।

पुरानी कुर्सी से बनाएं हैंगिंग प्लांटर

पुरानी लकड़ी की कुर्सी को हैंगिंग प्लांटर में भी बदला जा सकता है। इसके लिए कुर्सी की सीट और आगे के दोनों पैर हटा दें। अब कुर्सी के बैकरेस्ट वाले हिस्से को दीवार पर मजबूती से फिक्स करें। इसके हुक या रॉड पर छोटे-छोटे हैंगिंग प्लांट्स टांग दें। इससे एक खूबसूरत और क्रिएटिव गार्डन वॉल तैयार हो जाएगी।

यूनिक चेयर प्लांटर डिजाइन

पुरानी प्लास्टिक या लकड़ी की कुर्सी का इस्तेमाल करके यूनिक चेयर प्लांटर भी बनाया जा सकता है। इसके लिए कुर्सी के बीचों-बीच एक बड़ा गमला फिट करें और उसमें घने पत्तों वाला पौधा लगाएं। अगर इसे और मजेदार बनाना चाहते हैं, तो कुर्सी के नीचे पुराने पैंट और जूते रख दें। इससे ऐसा लगेगा मानो कोई कुर्सी पर बैठा हुआ हो।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. पुरानी कुर्सी से गार्डन स्टैंड बनाने में कितना खर्च आता है?

अगर कुर्सी पहले से मौजूद है, तो लगभग 100 से 300 रुपये में यह DIY तैयार हो सकता है।

2. कौन से पौधे चेयर प्लांटर में अच्छे लगते हैं?

मनी प्लांट, पोथोस, पेटूनिया, पोर्टुलाका और सक्युलेंट्स अच्छे लगते हैं।

3. क्या लकड़ी की कुर्सी को बाहर रखना सुरक्षित है?

हां, लेकिन उस पर वार्निश या वॉटरप्रूफ कोटिंग जरूर करें।

 

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

गुलाब सी खूबसूरती लिए बिना कांटों वाले नंदिनी फूल, भीषण गर्मी में सजाएंगे बालकनी
गॉर्डन के कॉर्नर में बनाएं 5 स्टाइलिश लैंडस्केप, कम खर्च में खिल उठेगा बगीचा