
Balcony Gardening Tips: अगर आपके पास बड़ा गार्डन नहीं है, तब भी आप ताजे और स्वादिष्ट चेरी टोमेटो घर पर आसानी से उगा सकते हैं। छोटे गमले, थोड़ी देखभाल और सही तकनीक अपनाकर आप अपनी बालकनी या छत पर ही ढेर सारे लाल-लाल टमाटर पा सकते हैं। खास बात यह है कि चेरी टोमेटो जल्दी बढ़ते हैं और कम जगह में भी अच्छी पैदावार देते हैं, बस आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा।
चेरी टोमेटो उगाने के लिए कम से कम 8-10 इंच गहरा गमला चुनें, जिसमें पानी निकलने के लिए छेद हो। मिट्टी हल्की और उपजाऊ होनी चाहिए, जिसमें गार्डन सॉइल, कोकोपीट और कंपोस्ट बराबर मात्रा में मिलाएं। इससे पौधे की जड़ें अच्छे से फैलती हैं और ग्रोथ बेहतर होती है।
बीज को सीधे गमले में या पहले छोटे ट्रे में बो सकते हैं। बीज को आधा इंच गहराई में डालें और हल्की मिट्टी से ढक दें। रोज हल्का पानी दें ताकि मिट्टी नम बनी रहे। लगभग 7-10 दिनों में पौधे अंकुरित होने लगते हैं, तब उन्हें अच्छी धूप में रखें।
चेरी टोमेटो के पौधों को रोजाना 5-6 घंटे धूप की जरूरत होती है। गर्मियों में दोपहर की तेज धूप से बचाने के लिए हल्की छाया दें। पानी ज्यादा या कम न दें- मिट्टी सूखने लगे तभी पानी डालें, वरना जड़ें खराब हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Wood Planter Under 300: रस्टिक+मॉडर्न लुक के लिए खरीदें ये वुड प्लांटर, 300 में मिलेगा टॉप क्लास लुक
पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए हर 10-15 दिन में ऑर्गेनिक खाद या वर्मी कंपोस्ट डालें। जैसे-जैसे पौधा बड़ा होता है, उसे सहारे की जरूरत होती है, इसलिए स्टिक या जाली लगाकर सपोर्ट दें। इससे पौधा सीधा बढ़ता है और फल भी ज्यादा लगते हैं।
गर्मियों में मिट्टी जल्दी सूखती है, इसलिए सुबह या शाम के समय पानी दें। पौधे के आसपास मल्चिंग (सूखी पत्तियां) डालने से नमी बनी रहती है। अगर पत्तियां पीली होने लगें, तो तुरंत खाद या पानी की मात्रा को संतुलित करें। सही देखभाल से आपका पौधा जल्दी फल देने लगेगा।
ये भी पढ़ें- Water Gallon Planter: पानी का गैलन फेंके नहीं, बालकनी के लिए तैयार करें डेकोरेटिव प्लांटर
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.