Small planter designs for limited space: कम स्पेस में घर सजाने के लिए कौन से प्लांटर बेस्ट हैं? बालकनी के लिए वॉल माउंटेड प्लांटर कैसे बनाएं? स्मॉल प्लांटर में कौन से पौधे आसानी से उगाए जा सकते हैं?
घर में स्पेस कम है लेकिन फिर भी सजावटी प्लांट लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको स्मॉल साइज के प्लांटर की जरूरत पड़ेगी। ऐसे प्लांटर कम स्पेस में भी आसानी से फिट हो जाते हैं। स्मॉल प्लांटर न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि हरियाली पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाती है। आप ऐसे प्लांटर को बालकनी, स्टडी टेबल या फिर लिविंग रूम में सजा सकते हैं। आपको सिरेमिक प्लांटर में डिफरेंट डिजाइन मिल जाएंगे, जो कम स्पेस में भी आसानी से फिट हो जाते हैं। इसमें आप बर्ड प्लांटर, फेस प्लांटर, हैंड होल्डिंग प्लांटर खरीद सकते हैं। मनी प्लांट से लगाकर स्नेक प्लांट्स आसानी से स्मॉल प्लांटर्स में लग जाएंगे।
25
स्मॉल फैंसी प्लांटर डिजाइन
आप स्मॉल और फैंसी प्लांटर को घर में सजा सकते हैं। चाहे तो घर के कप या फिर प्लास्टिक के आइटमस्स से सुंदर प्लांटर बना सकते हैं। डिफरेंट डिजाइन के क्ले की मदद से रेनबो लुक बनाएं और टेबल, बालकनी आदि को सजाएं। ऐसे प्लांटर आप ऑनलाइन भी आसानी से खरीद सकते हैं।
35
प्लास्टिक स्मॉल प्लांटर
छोटी प्लास्टिक की बोतल या फिर डिब्बे से बनाए गए प्लांटर भी आसानी से बालकनी से लेकर लिविंग रूम में रखे जाते हैं। ऐसे प्लांटर को आप आसानी से स्टडी टेबल में भी सजा सकते हैं। प्लांटर बनाने के लिए आपको एक्रेलिक कलर की जरूरत पड़ेगी। मन पसंदीदा फेस या पसंदीदा डिजाइन बनाकर आप छोटे फूल वाले पौधे या बिना धूप वाले पौधों को सजा सकते हैं।
45
वॉल माउंटेड प्लांटर
कम स्पेस में लिविंग रूम से बालकनी तक के लिए वॉल माउंटेड प्लांटर बेस्ट ऑप्शन हैं। आप पीवीसी पाइप का यूज करके ऐसे प्लांटर बना सकते हैं। इसमे पसंद के रंगीन पत्तियों वाले पौधे लगाएं और बालकनी को कम स्पेस में सजाएं।
स्मॉल प्लांटर को कम स्पेस में लगाना चाहते हैं, तो मल्टीलेयर वुडन प्लांटर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। आपको इसके लिए स्टैंड खरीदना होगा, जिसपर आप एक साथ 3 से 4 पॉट रख सकते हैं। ये लिविंग रूम में आप आसानी से रख सकते हैं। अगर चाहे तो कम स्पेस की बालकनी को भी सजा सकते हैं।