2 छोटे बड़े मटकों से तैयार करें फाउंटेन, 4 तरीकों से गार्डन बनाएं सुंदर

Published : Jun 19, 2026, 12:00 PM IST
मटकों से तैयार करें फाउंटेन

सार

Clay Pot Fountain: 2 मटकों से घर पर सुंदर फाउंटेन कैसे बनाएं? गार्डन को आकर्षक बनाने के आसान तरीके क्या हैं? फाउंटेन के आसपास कौन-से पौधे लगाने चाहिए? 

अगर आप अपने गार्डन को कम दाम में सुंदर दिखना चाहते हैं, तो उसमें सुंदर फाउंटेन रखें। आपको फाउंटेन मार्केट से खरीदने की जरूरत नहीं है बल्कि आप आसानी से ने घर में ही बना सकते हैं। मिट्टी के छोटे और बड़े पॉट का इस्तेमाल कर गार्डन को गॉर्जियस बनाएं। बहते पानी की मधुर आवाज गार्डन को न सिर्फ शांत और सुकून भरा माहौल देगी बल्कि आसपास लगे सजावटी पौधे उन्हें सुंदर भी बनाएंगे। जानते हैं कैसे छोटे और बड़े मटकों से फाउंटेन बना सकते हैं।

छोटे और बड़े मटकों को करें एडजस्ट

एक बड़े प्लास्टिक के टब या कंटेनर में पानी भरें और उसके ऊपर बड़े मटके को हल्का तिरछा रखें। नीचे छोटे मटके को इस तरह रखें कि ऊपर से गिरता पानी उसमें इकट्ठा होकर फिर नीचे बह सके। इसके लिए आपके छोटे मटके में एक छेद करना होगा। पानी को लगातार चलाने के लिए छोटा सबमर्सिबल मोटर का इस्तेमाल करें। यह आपको आसानी से हार्डवेयर की दुकान में मिल जाएगा।

फाउंटेन के आसपास लगाएं कलफुल प्लांट्स

मटके के फाउंटेन को सुंदर दिखाने के लिए आप आसपास मनी प्लांट, स्पाइडर प्लांट, स्नेक प्लांट और अन्य सजावटी पौधे लगा सकते हैं। चाहे तो गुलाब, गुड़हल आदि फूलों वाले पौधे से भी सजाएं। पौधों के साथ बहता हुआ पानी गार्डन को फ्रेश लुक देता है।

रंगीन पत्थरों का करें इस्तेमाल

रंगीन कंकड़, पेंट किए हुए पत्थर या छोटे शोपीस मटके के फाउंटेन को सुंदर दिखाने का काम करेंगे। आप चाहे तो बड़े पत्थरों को भी पसंदीदा रंग से रंगने के बाद आसपास सजा सकते हैं। 

और पढ़ें: क्या टमाटर के तने में कॉपर वायर लगाने से नहीं लगती बीमारी? जानिए वायरल गार्डनिंग हैक का सच

LED लाइट्स का करें इस्तेमाल

वॉटर फाउंटेन के पास वॉटरप्रूफ LED लाइट्स इसकी खूबसूरती को चार गुना बढ़ा देती है। लाइट्स के कारण शाम के समय गार्डन बेहद खूबसूरत नजर आता है। कम दाम में गार्डन कॉर्नर सजाने के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है।

मिट्टी के डेकोरेटिव आइटम्स से सजावट

पुराने मटके, कुल्हड़ या मिट्टी के बर्तनों को पेंट करके गार्डन डेकोरेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कम खर्च में गार्डन को खूबसूरत दिखाने का ये तरीका आपको जरूर पसंद आएगा। 

और पढ़ें: गर्मियों में भूरा हो रहा तुलसी का पौधा? जानें कारण और फिर हरा-भरा करने का सही तरीका

 

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

क्या टमाटर के तने में कॉपर वायर लगाने से नहीं लगती बीमारी? जानिए वायरल गार्डनिंग हैक का सच
गर्मियों में भूरा हो रहा तुलसी का पौधा? जानें कारण और फिर हरा-भरा करने का सही तरीका