Curled Leaves Plant Solution: मुड़ जाते हैं पौधों के पत्ते? इन 5 घरेलू उपाय से हेल्दी बन जाएगा प्लांट

Published : Feb 24, 2026, 03:08 PM IST
Curled Leaves Plant Solution

सार

Leaf Curl Disease Home Remedies: पौधों में लीफ कर्ल की समस्या पत्तियों को कमजोर बना देती है। जानिए लीफ कर्ल के कारण, पहचान और इसे ठीक करने के आसान व असरदार घरेलू उपाय।

कई बार सावधानी रखने के बावजूद पौधे की पत्तियां सही से ग्रो नहीं कर पाती है और पौधा मुरझाया सा लगता है। क्या आपने कभी पौधों की पत्तियों को मुड़ा हुआ देखा है? लीफ कर्ल (Leaf Curl) के कारण पत्तियां मुड़ने, सिकुड़ने या ऊपर-नीचे की ओर लिपटने सी लगती हैं। अक्सर ये समस्या सब्जियों, फूलों और फलदार पौधों जैसे कि टमाटर, मिर्च, नींबू और गुलाब आदि में आसानी से देखने को मिल जाती है। इसका कारण कीट और वायरस होते हैं। एफिड्स, व्हाइट फ्लाई और माइट्स जैसे छोटे कीड़े पौधों का रस चूसते हैं। इस कारण स पत्तियां कमजोर होकर मुड़ने लगती हैं। जानिए कैसे घरेलू उपाय की मदद से लीफ कर्ल की समस्या को सुलझाया जा सकता है।

लीफ कर्ल को दूर करने के घरेलू उपाय

आप आसानी से घर में ही ऐसे कुछ उपाय अपना सकते हैं.,जिससे पौधों में कीट भी न लगे और पत्तियां अच्छी तरीके से ग्रो करें। जानिए किस कर्ल लीफ की समस्या को हल किया जा सकता है। 

हल्दी और लहसुन का इस्तेमाल

पौधों से कीट को दूर करने के लिए आप हल्दी और लहसुन के पानी का छिड़काव पौधों में कर सकते हैं। इसकी तेज गंध और गुणों के साथ पौधों में इंफेक्शन नहीं होता है।

नीम का तेल करें स्प्रे 

1 लीटर पानी में 4–5 बूंद नीम का तेल मिलाकर हफ्ते में करीब 2 बार पत्तियों पर स्प्रे करने से कर्ल लीफ की समस्या दूर होगी। यह कीटों को दूर रखने में मदद करता है और पौधा हेल्दी बना रहता है।

एफिड्स और माइट्स खत्म करने की ट्रिक

पौधों की पत्तियों में आसानी से एफिड्स और माइट्स लग जाते हैं।आप लिक्विड साबुन (1 चम्मच) को 1 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करें। इससे एफिड्स और माइट्स खत्म होते हैं और पौधा स्वस्थ्य रहता है। 

और पढ़ें: 6 Pink Foliage Plants कम लाइट में भी रहेंगे फ्रेश, करें हर कोना रौशन

छाछ या मट्ठा का इस्तेमाल

 छाछ और पानी को 1:2 के अनुपात में मिलाकर स्प्रे बॉटल में भरें और पौधों में छिड़काव करें। प्लांट के वायरल इंफेक्शन को फैलने से रोकना का काम आसानी से हो जाएगी।

 सही सिंचाई और धूप

पौधों को पानी देने में खास एहतियात रखने की जरूरत है। सुबह की हल्की धूप पौधों के लिए अच्छी मानी जाती है। आप कुछ बातों का ध्यान रख कर्ल पौधों की समस्या से निजात पा सकते हैं। 

और पढ़ें: Gudhal Plant Growing Tips: सिर्फ एक टहनी से उगा लें गुड़हल का पौधा

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

6 Pink Foliage Plants कम लाइट में भी रहेंगे फ्रेश, करें हर कोना रौशन
Free Fertilizer For Plants: फ्लॉवर प्लांट से 1 दिन में हटाएं कीड़े, डालें ये फ्री की चीज