
घर में बड़ा गार्डन है लेकिन उसमें कोई भी सजावती आइटम्स नहीं रखा तो यकीन मानिए वह, अधूरा लगेगा। अगर आप गर्मियों की शाम में खुद को रिलैक्स महसूस करना चाहते हैं, तो बांस या बैंबू का फाउंटेन आसानी से बना सकते हैं। पानी की हल्की आवाज गर्मियों में जहां शाम को बेहद सुकून भरा बनाएगी, वही कम खर्चे में आप आसानी से घर में ही वॉटर फाउंटेन तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे घर में बैंबू फाउंटेन बनाएं।
बगीचे में बैंबू का फाउंटेन बनाने के लिए सबसे पहले मिट्टी, सीमेंट या फिर प्लास्टिक का बड़ा टब लें। अगर मिट्टी या सीमेंट का बाउल लेंगे, तो यह दिखने में बेहद सुंदर लगेगा। अब इसमें पानी भर लें। अगर आप फाउंटेन को खूबसूरत दिखना चाहते हैं, तो इसके अंदर रंगीन मार्बल्स भी डाल सकते हैं। अब इसमें मार्केट से खरीदा हुए छोटा सबमर्सिबल वाटर पंप लगाएं। यह ही पानी को नीचे से ऊपर लाने में मदद करेगा।
सेकंड स्टेप में आपको डिफरेंट साइज के बांस की कटिंग करनी है ताकि उसके साथ दूसरा बांस लगा सके। बांस को इस तरीके से जोड़े कि पानी अंदर से आकर वापस गिरे। आप इसे जोड़ने के लिए ग्लू या रस्सी की मदद ले सकते हैं। ऊपर वाले बांस में छोटा कट बनाए ताकि पानी आसानी से भेजा जा सके। आप चाहे तो जपानीज स्टाइल देने के लिए दो से तीन लेयर बना सकते हैं।
बांस में पंप की मदद से पाइप का कनेक्सन कर दें। ऐसा करने से पानी बहता हुआ दिखेगा। अब पाइप को पीछे की तरफ छिपाकर रखें ताकि फाउंटेन ज्यादा सुंदर दिखे। पंप ऑन करने पर पानी ऊपर से नीचे की तरफ बांस में बहने लगेगा। ये मिनी वाटरफॉल जैसा लुक देगा।
फाउंटेन बनाने के बाद उसे और भी ज्यादा गॉर्जियस लुक देना है, तो आप छोटे प्लांट्स भी लगा सकते हैं। फेयरी लाइट्स, कंकड आदि की मदद से खूबसूरत फाउंटेन तैयार करें और रात के समय गिरता हुआ पानी और जलती हुई लाइट आपके बगीचे को बेहद खूबसूरत बना देगा।
और पढ़ें: Toy Face Planter: बच्चों के पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर इंस्पायर्ड प्लांटर्स, घर को दें क्यूट लुक
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.