Clogs DIY Hanging Planter: पुरानी चप्पलों को फेंके नहीं, पौधों के लिए बनाएं क्यूट क्लॉग्स प्लांटर

Published : May 29, 2026, 07:00 AM IST
Clogs Planter

सार

Clogs Hanging Planter DIY: क्या पुराने क्लॉग्स से सुंदर प्लांटर बनाया जा सकता है? कौन से पौधे क्लॉग्स प्लांटर में सबसे अच्छे लगते हैं? क्या क्लॉग्स प्लांटर Indoor और Outdoor दोनों जगह इस्तेमाल कर सकते हैं? 

Old Footwear Reuse Planter Ideas: आजकल बच्चे हों या बड़े, सभी लोग फुटवियर में क्लॉग्स पहनना काफी पसंद करते हैं। लेकिन जब ये पुराने हो जाते हैं या बच्चों के पैरों में छोटे पड़ जाते हैं, तो इन्हें फेंक दिया जाता है। अगर आपके घर में भी पुराने क्लॉग्स पड़े हैं, तो उन्हें वेस्ट करने की बजाय आप उनसे खूबसूरत और ट्रेंडी प्लांटर बना सकते हैं। इससे न सिर्फ आपके घर और बालकनी को यूनिक व कलरफुल लुक मिलेगा, बल्कि ये एक शानदार इको फ्रेंडली आइडिया है।

क्लॉग्स प्लांटर की खासियत

क्लॉग्स प्लांटर अलग डिजाइन और स्टाइलिश लुक की वजह से आजकल काफी ट्रेंड में हैं। ये बालकनी, वर्टिकल गार्डन और होक डेकोर को एक क्रिएटिव टच देते हैं। पुराने फुटवियर को दोबारा इस्तेमाल करके वेस्ट कम किया जा सकता है। क्लॉग्स में पहले से छोटे-छोटे होल बने होते हैं, जो पानी को आसानी से बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे पौधों की जड़ें खराब नहीं होती और पौधे लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं। इसके अलावा, क्लॉग्स काफी हल्के होते हैं, इसलिए हैंगिंग प्लांटर बनाने के लिए भी ये एक शानदार ऑप्शन है।

और पढे़ं- Animal Planters: 300रु में सुंदरता का डबल डोज, खरीदें 6 क्यूट एनिमल प्लांटर

कैसे बनाएं क्लॉग्स प्लांटर?

क्लॉग्स प्लांटर बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको चाहिए:

  • पुराने क्लॉग्स
  • मिट्टी
  • छोटे पौधे
  • रस्सी या हुक
  • पेंट या स्टिकर (ऑप्शनल)

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले पुराने क्लॉग्स को अच्छी तरह साफ करें।
  • अब इसके अंदर मिट्टी भरें।
  • छोटा पौधा लगाएं और हल्का पानी डालें।
  • चाहें तो ऊपर पेंट, स्टिकर या रिबन से सजावट करें।
  • अब इसे दीवार, बालकनी या गार्डन में टांग दें।
  • कुछ ही मिनटों में आपका क्यूट और ट्रेंडी DIY प्लांटर तैयार हो जाएगा।

क्लॉग्स प्लांटर में कौन से पौधे लगाएं?

क्लॉग्स प्लांटर में छोटे और हल्के पौधे सबसे अच्छे लगते हैं। जैसे:

  • सक्युलेंट पौधे
  • कैक्टस का पौधा
  • मनी प्लांट
  • स्पाइडर प्लांट
  • छोटे फूलों वाले पौधे
  • लैवेंडर का पौधा
  • बेल वाले पौधे

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल

Q1. क्या क्लॉग्स प्लांटर को इंडोर में इस्तेमाल कर सकते हैं?

हां, इसे इंडोर और आउटडोर दोनों जगह आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

Q2. क्या क्लॉग्स प्लांटर भारी होता है?

नहीं, क्लॉग्स प्लांटर काफी हल्का होता है और हैंगिंग के लिए परफेक्ट माना जाता है।

Q3. क्लॉग्स प्लांटर में कौन से पौधे उगाने चाहिए ?

इन प्लांटर में हल्की और छोटी जड़े वाले पौधे जैसे, हर्ब्स, सेकुलेंट और माइक्रोगीन उगाए जा सकते हैं। 

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Jade Plant Decor Tips: ग्रीनरी के साथ डेकोरेशन भी, 4 तरीकों से सजाएं जेड प्लांट
Watermelon Peel Fertilizer: तरबूज के छिलके फेंके नहीं, गार्डन में हरियाली के लिए बनाएं ऑर्गेनिक खाद