Planters DIY Hacks: घर में छोटे-छोटे और क्यूट गमले लाने के लिए हम सैकड़ों रुपए खर्च करते हैं। लेकिन अगर आप अपने किचन या फिर कमरे में नजर दौड़ाएं तो बहुत सी ऐसी चीज मिल जाएंगी, जिससे आप बिना पैसे खर्च किए सुंदर प्लांटर बना सकते हैं।
घर को ग्रीन और स्टाइलिश बनाना है तो महंगे प्लांटर्स खरीदने की जरूरत नहीं। थोड़ी क्रिएटिविटी और घर में मौजूद चीजों से (stylish planters with these simple DIY hacks) आप खूबसूरत प्लांटर्स बना सकती हैं। ये हैक्स न सिर्फ पैसे बचाएंगे, बल्कि आपके होम डेकोर को यूनिक टच भी देंगे।
27
पुरानी बोतल से बनाएं क्यूट प्लांटर
कोल्ड ड्रिंक की बोतल हो या फिर तेल का प्लास्टिक जार, आप उन्हें अक्सर इस्तेमाल करने के बाद फेंक देते हैं। लेकिन उनको काटकर आप सुंदर और क्यूट शेल्फ या फिर हैंगिंग प्लांटर बना सकते हैं। इसके लिए थोड़ी सी क्रिएटिव सोच की जरूरत पड़ेगी। यहां पर हम आपको 3 प्लास्टिक बोतल से बने प्लांटर दिखा रहे हैं, जिसे कलर, ढक्कन और क्ले का इस्तेमाल किया गया है।
37
पुराने जींस से बनाएं यूनिक प्लांटर
कोई सोच भी नहीं सकता है कि जींस से प्लांटर तैयार हो सकता है। लेकिन अगर आप थोड़ी सी क्रिएटिव सोचें तो इससे यूनिक प्लांटर बना सकते हैं। आप पुराने जींस को काटकर उसके अंदर सीमेंट का खोल डालकर चारों तरह से लगा दें। जिससे उसका आधार वाटरफ्रूफ हो जाएगा और आप उसमें इंडोर या फिर आउटोडर प्लांट लगाकर घर की ब्यूटी बढ़ाएं।
47
कप और मग का रीयूज
टूटे या पुराने कप-मग को फेंकने के बजाय उनमें सक्युलेंट या छोटे इंडोर प्लांट लगाएं। ये टेबल डेकोर के लिए परफेक्ट रहते हैं। आप इसमें क्ले और पेंट का इस्तेमाल करके यूनिक और क्यूट प्लांटर भी बना सकते हैं।
57
कलर टिन की बाल्टी या डिब्बों से बनाएं प्लांटर
घर में हम सब अपने पेंट कराते हैं, और डिब्बे को फेंक देते हैं। लेकिन आप टिन के डिब्बे से आउटडोर खूबसूरत प्लांटर बना सकते हैं। आप उसे अपने पसंद के मुताबिक पेंट करें और फ्लावर वाले पौधे लगाएं।
67
कांच के बोतल से बनाएं प्लांटर
इंडोर में शेल्फ पर रखने के लिए आप कांच के बोतल से क्यूट प्लांटर बना सकेत हैं। आप इसे अंदर और बाहर से कलर करके कार्टून फेस बनाएं और फिर इसमें इंडोर प्लांट लगाएं। आप इसमें पानी भरकर मनीप्लांट जैसे बेल प्लांट लगा सकते हैं।
अगर आपके पास पुरानी टोकरी या बास्केट है, तो उसमें प्लास्टिक शीट लगाकर मिट्टी भरें और पौधे लगाएं। ये रस्टिक लुक देता है। आप इसे पेंट करके स्टाइलिश लुक भी दे सकते हैं।