जग प्लांटर बनाने के लिए आपके पास प्लास्टिक, स्टील या सेरेमिक का पुराना जग होना चाहिए। इसके अलावा आपको एक्रेलिक पेंट, पेंट ब्रश, ड्रिल मशीन या कटर, प्लांट और गार्डन सॉइल की जरूरत होगी। सबसे पहले जग को अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद नीचे 2-3 ड्रेनेज होल बनाएं, ताकि एक्स्ट्रा पानी आसानी से निकल सके। अब जग को अपनी पसंद के रंग से पेंट करें। आप फ्लोरल, मंडला या मिनिमल डिजाइन भी बना सकते हैं। नीचे छोटे स्टोन्स डालें, फिर गार्डन सॉइल भरें और अपनी पसंद का पौधा लगाएं। आपका खूबसूरत DIY जग प्लांटर तैयार हो जाएगा।
और पढ़ें- Trunk planters: दादी नानी के पुराने बक्से से ऐसे बनाएं गार्डन प्लांटर