Pot Planter Price: गार्डन ही नहीं, होम डेकोर भी चमकाएंगे 8 DIY प्लांटर आइडियाज

Published : Apr 12, 2026, 03:45 PM IST
diy planter ideas

सार

DIY Planter Ideas: घर में रखी बेकार चीजों जैसे टायर, प्लास्टिक बोतल और चप्पलों से आसान DIY प्लांटर बनाएं। कम खर्च में अपने गार्डन-बालकनी को दें यूनिक, स्टाइलिश और इको-फ्रेंडली लुक।

पेड़-पौधे केवल हरियाली नहीं लाते बल्कि मन को शांति भी देते हैं। आप भी अक्सर मिट्टी के गमलों का इस्तेमाल करते हैं तो क्यों न इसमें थोड़ा सा बदलाव लाया जाए। आप भी गमलों में पैसे नहीं खर्चा चाहते हैं तो क्यों न कुछ क्रिएटिव ट्राई किया जाए। घर में रखी चीजों से कई तरह के प्लांटर बनाएं जा सकते हैं, जो केवन अट्रेक्टिव लगते हैं बल्कि होम डेकोर का भी काम करता है। हम लेकर आए हैं ऐसे ही कुछ आइडियाज जिन्हें विकल्प बनाएं।

पुराने टायर से बनाएं प्लांटर

तस्वीर में पुराने टायर का इस्तेमाल करके तीन अलग-अलग प्लांटर बनाया गया है। जो बहुत यूनिक लग रहे हैं।

1. टायर स्टैंड प्लांटर

आप छोटे-बड़े टायरों को कलरफुल रंग से पेंट कर लें, और किसी भी मजबूत लकड़ी या भी लोहे के स्टैड पर लगा दें। इसे वर्टिकल टायर टावर भी कहते हैं। यह घर के बाहर, अंदर और बालकनी में आसानी से फिट हो जाएंगे। इनमें आप पुदीना, धनिया से लेकर तमाम तरह के हर्ब्स उगा सकते हैं।

2. वॉल माउंटेड टायर प्लांटर

स्टैंड रखने की जगह नहीं है तो दीवारों पर टायर प्लांटर लगाएं। इसके लिए छोटे-छोटे टायरों को जिगजैग फॉर्म में दीवार पर लगा दें। इसे फ्लोटिंग टायर प्लांट या वॉल हैंगिंग प्लांट कहते हैं। ये उन जगह के लिए परफेक्ट है, जहां स्पेस कम है।

3. हैंगिंग टायर प्लांटर

जिन घरों में जगह न बराबर है या फिर आप रुपटॉप गार्डनिंग करते हैं तो हैंगिंग टायर प्लांटर को विकल्प बनाएं। इन्हें एक के ऊपर एक सीढ़ीके क्रम में लगाएं जो कम जगह में शानदार लुक देंगे।

ये भी पढ़ें- Solar Hanging LED Lights: 0 बिजली बिल और लग्जरी लुक, 5+ सोलर हैगिंग लाइट कीमत ₹500 से शुरू

DIY प्लांटर आइडियाज

4. फनल टावर प्लांटर

गार्डन में पहले से मिट्टी के गमले हैं तो ज्यादा सोच-विचार न करते हुए फनल टावर प्लांटर बनाएं। इसके लिए प्लास्टिक बोतल के ऊपरी हिस्से को काटर एक दूसरे से जोड़ दें और गमले में लगा दें। इसे Tiered Planter भी कहते हैं। इनमें प्लेन पेंट की बजाय कलरफुल डिजाइन बनाएं, जो एलीगेंट और मॉडर्न लुक देगा।

5. स्टेक्ड बाउल प्लाटर

अगर आपके घर में टूटे प्लास्टिक टब हैं, उनसे इस तरह का खूबसूरत बनाया जा सकता है। वेस्टर्न कंट्री में ऐसे प्लांटर खूब पसंद किए जाते हैं, जिन्हें स्टैक गार्डन भी कहते हैं। इसमें छोटे-छोटे पौधे, सेक्युलेंट प्लांट ज्यादा अच्छे लगेंगे।

6. हैंगिंग बॉटल वॉल गार्डन

बालकनी-गार्डन से हटकर आप दीवारों पर खाली प्लास्टिक बोतलों की मदद से हैंगिंग बोतल गार्डन बना सकते हैं। इसके लिए बोतलों को आधे-आधे टुकड़ों में काटकर कलरफुल पेंट कर दें। अब दीवार पर लकड़ी की मदद से रस्सी का फ्रेम बनाएं और बोतलों को टांग दें। ये वर्टिकल हैंगिंग गार्डन Indoor-Outdoor के लिए परफेक्ट है। यह कम जगह में पौधे उगाने का सबसे आसान और अच्छा तरीका है।

ये भी पढ़ें- 22kt Men's Gold Bracelet Kada: अक्षय तृतीया पर 'सोने' की मिठास, पति के लिए 8 गोल्ड ब्रेसलेट

7. टायर बाइसिकल प्लांटर

घर में छोट बच्चा है तो उसके टूटे खिलौने से प्लांटर बनाना क्रिएटिव आइडिया नहीं बल्कि होम डेकोर भी है। इसमें पुराने टायरों और पाइपों का यूज किया गया है। इसे आप टायर ट्राइक प्लांटर भी कह सकते है। ये बालकनी से ज्यादा गार्डन में प्यारा लगेगा।

8. क्रॉप चप्पल प्लांटर

सुनने में अजीब है लेकिन सच है घर में फालतू पडे क्रॉक्स सैंडल का उपयोग कर प्लांटर बनाया जा सकता है। क्रॉक्स में पहले से छेद होते हैं जो पौधों के लिए नेचुरल ड्रेनेज का काम करते हैं। इनमें आप Succulents Plants लगाएं।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Vertical Plant Hub: फ्लैट की छोटी बालकनी में करनी है गार्डनिंग, तो ऐसे बनाएं वर्टिकल प्लांटर हब
Gardening Tips for Beginners: पौधे लगाने से पहले जान लें गार्डनिंग के बेसिक नियम, नहीं होगी कोई परेशानी