फ्रिज में बची सब्जियां फेंकने से पहले जान लें ये ट्रिक, आसानी से उग जाएंगी 4 पौधे

Published : Jun 20, 2026, 03:00 PM IST
नए पौधे

सार

Leftover vegetables grow new plants: पुराने टमाटर से घर में नया पौधा कैसे तैयार करें? अंकुरित आलू से नए पौधे लगाने का सही तरीका क्या है? किन पुरानी सब्जियों से आसानी से किचन गार्डन बनाया जा सकता है?

अगर आपको गार्डनिंग का शौक है, तो इसमें ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं। आप कुछ आसान टिप्स की मदद से ही सब्जियों के पौधे घर में लगा सकते हैं। कई बार फ्रिज में लंबे समय तक सब्जियां रखने से खराब होने लगते हैं। ऐसी सब्जियों को आपको फेंकने की जरूरत नहीं। इन सब्जियों का इस्तेमाल करके आप हरा भरा किचन गार्डन तैयार कर सकते है। यानी कि सब्जियों के पौधे लगाने के लिए महंगे बीज खरीदने की जरूरत नहीं, आइए जानते हैं उन सारे सब्जियों के बारे में, जो आसानी से घर में उगाई जा सकती हैं।

पके टमाटर स्लाइस से लगाएं पौधे

आप टमाटर के फल से नया पौधा तैयार कर सकते हैं। इसके लिए पका हुआ टमाटर लें और उसे पतले स्लाइस या टुकड़ों में काट लें और गमले में मिट्टी भरकर टमाटर के स्लाइस रख दें। ऊपर से हल्की मिट्टी डालते रहे। अगर रोजाना आप पानी देंगे, तो 10 से 15 दिनों में छोटे पौधे निकलने लगेंगे। बड़े होने पर आप इसे गमले में भी लगा सकते हैं और कुछ ही समय बाद पौधों से टमाटर निकलने लगेंगे।

आलू से तैयार करें नया पौधा

कई बार पुरानी आलू अंकुरित हो जाती है। आप इन आलू का इस्तेमाल पौधा लगाने में भी कर सकते हैं। अंकुरित आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर मिट्टी में 3 से 4 इंच गहराई में दबा दें। ध्यान रखें कि आलू अंकुरित होनी चाहिए। मिट्टी को हल्का गीला रखेंगे, तो पाएंगे कि कुछ हफ्तों बाद पौधा निकल आएगा।

और पढ़ें: क्या टमाटर के तने में कॉपर वायर लगाने से नहीं लगती बीमारी? जानिए वायरल गार्डनिंग हैक का सच

हरी मिर्च से उगाएं पौधे

हरी मिर्च में मौजूद बीजों को निकाल लें और उन्हें थाली या फिर किसी कागज में सूखने के लिए रख दें। आप इन्हें हवा या धूप दोनों जगह सुखा सकते हैं। अब इसके बाद इन्हें मिट्टी में बो दें और हल्का पानी भी दें। 10 से 20 दिनों में अंकुरण शुरू हो जाएगा और कुछ ही महीना बाद पौधों में मिर्च आने लगेंगी।

शिमला मिर्च से तैयार करें नया पौधा

शिमला मिर्च को घर में आसानी से उगाया जा सकता है। इसके लिए आप शिमला मिर्च के अंदर मौजूद बीजों को निकाल कर सुख लें। अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में अगर आप इन्हें दबा देंगे तो धूप और पानी मिलने से कुछ समय बाद पौधा आ जाएंगे और यह शिमला मिर्च उगना शुरू हो जाएगा। ऑर्गेनिक सब्जियां उगाने का यह बेहतरीन तरीका है।

और पढ़ें: सूखी कटिंग भी हो सकती है हरी-भरी, एलोवेरा का ये आसान जुगाड़ बदल देगा पूरा गार्डन

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

घर में हरियाली के साथ चाहिए लग्जरी टच? देखें स्मार्ट प्लांटर के ट्रेंडिंग डिजाइन
सूखी कटिंग भी हो सकती है हरी-भरी, एलोवेरा का ये आसान जुगाड़ बदल देगा पूरा गार्डन