केंचुओं की बढ़ी संख्या से न हो परेशान, मिट्टी उपजाऊ बनाने के लिए करें 4 काम

Published : Jun 14, 2026, 01:00 PM IST
earthworms in soil tips

सार

Soil tips to improve fertility: वर्मी कम्पोस्ट क्या होता है और यह कैसे बनता है? मिट्टी के लिए वर्मी कम्पोस्ट क्यों फायदेमंद है? वर्मी कम्पोस्ट बनाने में किन चीजों का उपयोग होता है? 

बारिश के मौसम में आपने केंचुए जरूर मिट्टी के ऊपर देखे होंगे। जमीन के अंदर कम ऑक्सीजन और पानी भरने के कारण केंचुए अपनी जान बचाने के लिए जमीन के ऊपर आ जाते हैं। अक्सर जानकारी न होने के कारण लोग इन्हें हटा देते हैं। ध्यान रखें कि केंचुए जमीन को फर्टाइल बनाते हैं और पौधों की ग्रोथ में सीधी मदद करते हैं। आपको केंचुओं की संख्या बढ़ाने के लिए कुछ खास कम करना चाहिए, ताकि पौधों की ग्रोथ बढ़ेंl

जैविक खाद का इस्तेमाल करें

अगर गोबर की सड़ी हुई खाद, कम्पोस्ट और पत्तियों की खाद मिट्टी में डालेंगे, तो इससे केंचुओं को भोजन मिलता रहेगा। इस कारण से इनकी ग्रोथ भी तेज होगी और मिट्टी अधिक उपजाऊ बनेगी। 

मल्चिंग करें 

सूखी घास, पत्तियां और फसल अवशेष मिट्टी पर बिछाने से नमी में कमी नहीं होती है और केंचुओं को अनुकूल वातावरण भी मिलता है। आप घर के छोटे गार्डन से लगाकर बड़े एरिया तक में  मल्चिंग कर सकते हैं। इससे मिट्टी को फर्टाइल बनाने में मदद मिलेगी।

वर्मी कम्पोस्ट का यूज

वर्मी कम्पोस्ट को जैविक खाद (Organic Fertilizer) भी कहते हैं, जिसका इस्तेमाल करके केंचुओं की तादात को बढ़ाया जा सकता है।गोबर, सूखी पत्तियां, रसोई का जैविक कचरा और अन्य जैविक पदार्थों को मिलाकर ये खाद तैयार की जाती है। केंचुए वर्मी कम्पोस्टिंग की प्रोसेस से मिट्टी ज्यादा फर्टाइल बनाते हैं। 

और पढ़ें: ₹10 का सफेद लिक्विड पौधों के लिए अमृत, दोगुना तेजी से बढ़ेगी ग्रोथ !

रासायनिक कीटनाशकों का कम इस्तेमाल

मिट्टी में आपको कैमिकल पेस्टीसाइड्स का कम या न के बराबर इस्तेमाल करना चाहिए। ये न सिर्फ केंचुए को कम करने का काम करता है बल्कि पौधों पर भी बुरा असर डालता है। आपको जैविक विकल्पों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

गहरी जुताई से बचें

 बार-बार या बहुत गहरी जुताई करने से केंचुओं के बिल और अंडे नष्ट हो जाएंगे। आपको हल्की ऊपरी गुड़ाई करनी चाहिए। बारिश के मौसम में विशेष ध्यान रखें ताकि केंचुओं को हानि न पहुंचे। 

और पढ़ें: आम के छिलकों से बनाएं नेचुरल लिक्विड फर्टिलाइजर, पौधे करेंगे तेजी से ग्रोथ

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

टाइल्स पर नहीं फिसलेंगे कदम, बारिश के मौसम में अपनाएं ये 6 आसान ट्रिक्स
आम के छिलकों से बनाएं नेचुरल लिक्विड फर्टिलाइजर, पौधे करेंगे तेजी से ग्रोथ