Flower Gardening tips: जनवरी का महीना गार्डनिंग का सही समय है। जानें जनवरी में लगाए जाने वाले 5 बेस्ट फूल, जो प्यार के महीने यानी फरवरी में आपके गार्डन को रंग-बिरंगा और खूबसूरत बना देंगे।
वैलेंटाइन डे के कारण फरवरी का महीना प्यार का महीना कहलाता है। अगर आप जनवरी के महीने में अपनी बालकनी में खूबसूरत फूलों के पौधे लगाएंगे, तो फरवरी के महीने तक बालकनी रंग बिरंगी हो जाएगी। आइए जानते हैं कि जनवरी के मौसम में तुरंत खिलने वाले कौन से फूल लगाए जा सकते हैं।
25
पेटूनिया
पेटूनिया का पौधा पॉपुलर फूलों में से एक है। क्योंकि जनवरी के महीने में ज्यादा धूप नहीं निकलती, तो आप पेटूनिया लगा सकते हैं। इसे हल्की धूप चाहिए होती है और यह बालकनी और गमले के लिए परफेक्ट माना जाता है। अगर आप इसे हफ्ते में थोड़ा पानी देंगे, तो आसानी से फरवरी तक पेटूनिया खिल उठेगा।
35
कैलेंडुला
गेंदे का पौधा भी जनवरी के लिए अच्छा माना जाता है। यह फूल ना सिर्फ सुंदर होता है बल्कि भारतीय घरों में पूजा के दौरान भी खूब इस्तेमाल किया जाता है। इसे कम देखभाल की भी जरूरत पड़ती है। अगर आप जनवरी के महीने में गेंदे के बीज गमले में लगाएंगे, तो आसानी से 25 से 30 दिन में आपको गेंदे के फूल मिलने लगेंगे।
45
गुलाब और गुड़हल
अपने गुलाब के लाल रंग के फूल खूब देखे होंगे। आप चाहे तो अपनी बालकनी में सफेद, पीले रंग का गुलाब भी लगा सकते हैं। साथ ही गुड़हल के पौधे सर्दियों में खूब खिलते हैं और खूबसूरत फूल देते हैं। अगर इन्हें दिन में 4 से 5 घंटे की धूप भी मिल जाए, तो इनके लिए पर्याप्त है।
एक ही गमले में रंगीन पौधे उगाना चाहते हैं, तो आपको डायन्थस फ्लावर प्लांट चुनना चाहिए। यह लॉन्ग लास्टिंग फ्लावर हैं और इसमें आपको गुलाबी, लाल और सफेद रंग के फूल मिल जाएंगे। यह फूल हल्के ठंड से लगाकर धूप दोनों ही सहन कर सकते हैं, तो इन्हें हर मौसम में उगाया जा सकता है। आप चाहे तो बड़े गार्डन में इन्हें बॉर्डर पर भी लगा सकते हैं।