Fragrant Flowers for for better sleep: नींद नहीं आती? घर में लगाएं 5 लो-मेंटेनेंस खुशबूदार पौधे जैसे लैवेंडर, मोगरा और चमेली, जो नेचुरल रिलैक्सेशन देकर आपकी नींद को बेहतर बनाते हैं।
अगर आपको नींद नहीं आती है या फिर फ्रेश फील नहीं करते हैं, तो बालकनी में लो मेंटेनेंस फ्लावर प्लांट लगा सकते हैं। इनसे बिना खर्चे घर भी महकेगा और आपकी नींद भी बेहतर होगी। खुशबूदार पौधों में में लैवेंडर प्लांट चुन सकते हैं। लैवेंडर की हल्की सुकून देने वाली खुशबू टेंशन कम करती है और अच्छी नींद लाने में मदद करती है।
25
रजनीगंधा (Tuberose)
सफेद रंग के फूल रजनीगंधा की स्मेल स्ट्रांग और फ्रेश होती है। यह पौधा रात में बेहद खुशबूदार हो जाता है, जिससे न सिर्फ मूड रिलैक्स होता है बल्कि स्लीप क्वालिटी भी बेहतर होती है। इस पौधे में आपको ज्यादा पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी और खूब सारे फूल भी मिलते रहेंगे।
सफेद फूल जैस्मिन भी दिमाग को शांत करने का काम करता है। अगर आपकी नींद की क्वालिटी बेहतर नहीं है, तो अपनी बालकनी या फिर घर के बगीचे में चमेली का प्लांट जरूर लगाएं। इसमे कम पानी की जरूरत पड़ती है और जरा सी देखभाल में खूब सारे फूल मिलते हैं। इन फूलों का इस्तेमाल आप गजरा बनाने से लेकर भगवान को चढ़ाने तक में भी कर सकते हैं।
45
गार्डेनिया (Gardenia)
गार्डेनिया के सफेद फूलों की खुशबू पूरे घर भर में फैल जाती है।इसे गमले में आसानी से लगाया जा सकता है। एंग्जायटी कम करने और मन को शांत रखने के लिए बालकनी में इस लो मेंटीनेस प्लांट को जरूर उगाएं और गर्मियों में रिलेक्स पाएं।
55
मोगरा (Mogra)
भारतीय घरों में खुशबूदार पौधे के रूप में मोगरा को पसंद किया जाता है। इसकी नेचुरल रिलैक्स देने वाली खुशबू हेल्थ में पॉजिटिव इफेक्ट डालती है। साथ ही इस पौधे को गर्मियों में भी कम पानी की जरूरत पड़ती है, तो अगर आप लो मेंटेनेंस खुशबूदार पौधे की तलाश कर रहे हैं, तो घर में मोगरा लगा सकते हैं।